उर्वशी रौतेला पर्दे पर परवीन बॉबी बन दिखाएंगी उनकी ग्‍लैमर और दर्द भरी जिंदगी: Parveen Babi Biopic
Parveen Babi Biopic

Parveen Babi Biopic: अपनी अदाओं और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली परवीन बॉबी ने बॉलीवुड में सफलता से लेकर अकेलेपन तक का सफर देखा। 70-80 के दशक में उन्‍होंने बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों के साथ फिल्‍मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। लेकिन इस अदाकारा ने जहां पर्दे पर सबके दिलों में जगह बनाई वहीं असल जिंदगी में वे उस प्‍यार को पाने के लिए दर्द झेलती रहीं। परवीन बाबी की जिंदगी के इन अलग अलग रंगों को बायोपिक में दिखाया जाएगा। परवीन बॉबी के किरदार को सिल्‍वर स्‍क्रीन पर उर्वशी रौतेला निभाने वाली हैं। इस किरदार को पर्दे पर निभाने के लिए उर्वशी बेहद उत्‍साहित हैं।

Parveen Babi Biopic: सोशल मीडिया पर उर्वशी ने दी जानकारी  

उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए परवीन बॉबी की बायोपिक की जानकारी दी है। उन्‍होंने पोस्‍ट शेअर कर लिखा है फिल्‍म बाय वसीम एस खान। उर्वशी ने आगे लिखा है बॉलीवुड फेल्‍ड # परवीन बॉबी लेकिन मैं आपको गर्व महसूस कराउंगी। ऊँ नम: शिवाय. वाकई ये नया सफर जादुई है। उन्‍होंने बताया है कि इस फिल्‍म में परवीन बॉबी के फिल्‍मी करिअर के साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बताया जाएगा। उर्वशी ने इंस्‍टाग्राम पर स्क्रिप्‍ट का पहला पेज शेअर किया है। इतनी बडी एक्‍ट्रेस की जिंदगी को पर्दे पर निभाने का मौका उर्वशी के लिए बड़ा मौका है। वे इस किरदार के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

पहली ही फिल्‍म से परवीन का जादू दर्शकों पर चला

परवीन बॉबी जूनागढ के एक मुस्लिम परिवार में जन्‍मीं थीं। उन्‍होंने उस दौर में मॉडलिंग से करिअर की शुरूआत की। 1973 में ‘चरित्र’ फिल्‍म से उन्‍होंने बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्‍म में उनकी अदाकारी और अदाकारी ने लोगों पर अपना जादू चलाया। उसके बाद वे एक के बाद एक बडी और सफल फिल्‍मों का हिस्‍सा बनीं। रूपहले पर्दे पर बड़े बड़े कलाकारों के साथ प्‍यार भरी जोडियां बनाने वाली परवीन असल जिंदगी में जोड़ी बनाने के लिए तडपती रहीं। ऐसा नहीं था कि उन्‍हें कभी प्‍यार नहीं हुआ लेकिन उनका प्‍यार अधूरा ही रह गया। डैनी, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ उनके प्‍यार की कहानी तो रही लेकिन वो पूरी नहीं हो पाई। इसके बाद उनकी मानसिक स्थिति कुछ बिगड गई और उन्‍होंने तन्‍हाई भरी जिंदगी जी। अपने आखिरी समय में भी वो अकेले ही रहती थीं। 22 जनवरी 2005 को इस दुनिया से परवीन बॉबी ने विदा ली।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...