Death Of Actress: बॉलीवुड और टेलीविजन की चमक धमक भरी दुनिया में हमेशा ही लोग चर्चा का विषय बने रहते हैं। प्यार, शौहरत, रुतबा, ग्लैमर सब चीजों पर तो सभी ध्यान देते हैं लेकिन यहां का एक अंधेरा हिस्सा भी है जिसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। लाइट, कैमरा, एक्शन के पीछे एक अंधेरा ऐसा है जिसमें कई नाम गुमनाम हो चुके हैं। सितारे हैं जिनकी रहस्यमई मौत हो चुकी है लेकिन उसकी वजह क्या है वो अब तक किसी के सामने नहीं आया है। आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में जानकारी देते हैं।
Death Of Actress: दिव्या भारती

दिव्या भारती बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थी। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से उन्होंने बहुत नाम कमाया था। बॉलीवुड के सभी लोग उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करते थे लेकिन उनकी अचानक हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया था।
1993 में दिव्या के आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई थी लेकिन आज 30 साल गुजर जाने के बावजूद भी यह साफ नहीं हो सका है कि आखिरकार उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया था। यह भी एक राज है कि उन्होंने आत्महत्या की थी या फिर उनकी हत्या की गई थी।
परवीन बॉबी

अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ काम करने वाली परवीन बॉबी अपने जमाने की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस में समान थी। उनके बारे में बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी और अचानक ही उनकी मौत हो गई थी। 2005 में परवीन बॉबी की मौत हो गई थी हालांकि यह सब कैसे हुआ यह कोई नहीं जानता। क्योंकि जिस वक्त यह सब हुआ सब उनके साथ परिवार और दोस्त में से कोई भी मौजूद नहीं था।
जिया खान

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जिया खान ने फिल्म निशब्द से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वह अमेरिकन ब्रिटिश नागरिक थी और एक्टिंग के जरिए भारत में नाम कमाने के लिए आई थी। अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद एक्ट्रेस ने आमिर के साथ फिल्म गजनी में भी काम किया लेकिन एक दिन उन्होंने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस की मौत की वजह उनके बॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को बताया गया। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी होने के बाद भी एक्ट्रेस की मौत से पर्दा नहीं उठ सका।
प्रत्युषा बैनर्जी

साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री में प्रत्युषा बनर्जी ने अपना मुकाम हासिल किया था। यह सिर्फ और सिर्फ उनकी मेहनत का नतीजा था कि उन्हें कई सारे एड्स और दिल्ली शॉप में काम करने का मौका मिला। अगर आज वह जिंदा होती तो शायद उनकी गिनती टीवी की सबसे महंगी और पॉपुलर एक्ट्रेस में होती।
प्रत्युषा का करियर टॉपर चल रहा था लेकिन 25 साल की उम्र में उन्होंने जाना कि इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 2016 में उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी लेकिन परिवार का कहना था कि यह हत्या और इसके लिए उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज को जिम्मेदार ठहराया गया था। उनके बॉयफ्रेंड ने उनकी मौत के 12 घंटे बाद तक पुलिस को इस बारे में सूचित नहीं किया था। उसका कहना था कि एक्ट्रेस डिप्रेशन से जूझ रही थी साथ ही कुछ लोगों ने उनके प्रेगनेंट होने का दावा भी किया था। ये केस आज भी चल रहा है लेकिन उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज को रिहा कर दिया गया है और एक्ट्रेस के माता-पिता चाहते हैं कि वह आखिरी दम तक अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते रहें।
तुनिशा शर्मा

24 दिसंबर 2022 यह वही दिन था जब हंसती मुस्कुराती और चुलबुले स्वभाव की खूबसूरत तुनिशा शर्मा ने मौत को अपने गले लगा लिया। 20 साल की खूबसूरत लड़की ने अपनी मौत से महज 6 घंटे पहले ही हंसती खिलखिलाती हुई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी। किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह इतना खौफनाक कदम उठा लेगी।
एक्ट्रेस टेलीविजन के पॉपुलर शो अली बाबा में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रहे थे और उन्होंने शो के सेट पर भी फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने फांसी लगाने के कुछ ही देर पहले अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान जिनसे उनका ब्रेकअप कुछ ही दिनों पहले हुआ था उनके साथ बैठकर लंच किया था।
दोनों सीन शूट करने के लिए बाहर जाना था तो निशाने एक्टर को बाहर जाने को कहा और फिर वह बाहर नहीं निकले जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाया गया तो उन्होंने नहीं खोला और जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। इस मामले में परिवार ने सारे आरोप उनके बॉयफ्रेंड पर लगाए थे केस अभी भी चल रहा है लेकिन शीजान को जमानत मिल गई है।
