परवीन बॉबी की बायोपिक में तृप्ति डिमरी निभाएंगी परवीन का किरदार: Parveen Babi Biopic
Parveen Babi Biopic

Parveen Babi Biopic: एनिमल फिल्‍म से लाइमलाइट में आई तृप्ति डिमरी की पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढती जा रही है। एनिमल के बाद विकी कौशल के साथ बैड न्‍यूज में ऑनस्‍क्रीन केमेस्‍ट्री की वजह से वे चर्चा में रहीं। ‘लैला मजनू’ , ‘कला’, ‘एनीमल’ और ‘बैड न्‍यूज’ फिल्‍मों में काम कर चुकी तृप्ति एक बार फिर पर्दे पर जलवा बिखेरती नजर आएंगी। अक्‍सर बॉलीवुड गॉसिप में बनी रहने वाली तृप्‍ति एक बार फिर चर्चा में है। वजह है 70 के दशक की मशहूर एक्‍ट्रेस की बायोपिक। 70 की दशक की सेंसेशन और ग्‍लैमरस अदाकारा परवीन बॉबी की बायोपिक बनने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि इस फिल्‍म में परवीन का किरदार निभाने के लिए तृप्ति डिमरी के नाम की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ा सच।

Also read: तृप्ति डिमरी के ये 3 बेहतरीन किरदार बनाते हैं उन्हें ख़ास: Best Role of Tripti Dimri

70 के दशक में स्‍क्रीन पर अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली परवीन बॉबी की जिंदगी किसी मिस्‍ट्री से कम नहीं है। अपने दौर में सुपरस्‍टार्स के साथ स्‍क्रीन पर नजर आने वाली परवीन निजी जिंदगी में बेहद तन्‍हा रहीं। मॉडलिंग के बाद ‘चरित्र’ से उन्‍होंने बॉलीवुड में कदम रखा। मजबूर फिल्‍म में उनके काम को सराहा गया। लेकिन अमिताभ बच्‍चन के साथ ‘दीवार’ के बाद वे लाइमलाइट में छा गईं। परवीन प्रोफेशलन जिंदगी में जितनी सफल हो रहीं थीं निजी जिंदगी में रिश्‍तों में असफलता ही उनके हाथ लगी। डैनी डेन्जोंगपा के साथ कई सालों तक अफेयर के बाद उनका रिश्‍ता आगे नहीं बढ़ सका। फिर कबीर बेदी के साथ उनके रिश्‍ते की खबरें सामने आईं। लेकिन जिस रिश्‍ते ने उन्‍हें पूरी तरह तोड़ दिया वो था महेश भट्ट संग उनका रिश्‍ता। महेश के साथ उनके रिश्‍ते के असफल होने की वजह से वे तनाव का भी शिकार हो गईं।

एक समय में स्‍क्रीन पर चमकने वाला ये सितारा अपने आखिर समय में एकदम अकेला और गुमनामी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर था। 22 जनवरी 2005 में परवीन की मृत्‍यु हो गई। अब इस कहानी को स्‍क्रीन पर लाने की तैयारी चल रही है। परवीन बॉबी की जिंदगी के बारे में खबरों के जरिए जानने वाले दर्शक इसे स्‍क्रीन पर जरूर देखना चाहेंगे। उनकी इस जिंदगी को पर्दे पर निभाने के लिए तृप्ति डिमरी का नाम सामने आ रहा है। वे इस किरदार के लिए पफैक्‍ट हो सकती हैं क्‍योंकि तृप्ति आज के दौर की सेंसेशनल स्‍टार के रूप में उभर कर सामने आई हैं। हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही फिल्‍म के प्रोडक्‍शन से जुड़ी कोई डीटेल सामने आई है।    

परवीन बॉबी की बायोपिक के लिए तृप्ति फाइनल होंगी या नहीं। ये फिल्‍म कब तक शुरू होगी इस बात के बारे में अभी कुछ स्‍पष्‍ट नहीं है। मगर आपको बता दें कि तृप्ति के पास इन दिनों कई फिल्‍मों के ऑफर हैं। जिसमें ‘एनीमल’ के सीक्‍वल में ‘एनीमल पार्क’ में भी तृप्ति फिर नजर आएंगी। इसके अलावा वे कार्तिक आर्यन संग ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगी। राजकुमार राव के साथ वे ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ और धर्मा प्रोडक्‍शन की धड़क 2 में नजर आएंगी।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...