guru randhawa in blue suit smiling
guru randhawa

Summary: अजुल’ विवाद पर बोले गुरु रंधावा – जब भगवान साथ हों, तो सिर्फ आगे बढ़ते हैं

गुरु रंधावा इन दिनों अपने दो गानों ‘अजुल’ और ‘सिर्रा’ को लेकर विवादों में हैं। ‘अजुल’ में स्टूडेंट-टीचर रिलेशन की गलत तस्वीर दिखाने का आरोप है, जबकि ‘सिर्रा’ पर ड्रग्स कल्चर और जाट समुदाय की छवि खराब करने के आरोप लगे हैं।

Azul Controversy: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा, जिनके गाने हमेशा लोगों की जुबान पर रहते हैं और हिट लिस्ट में शामिल हो जाते हैं, इस समय विवादों से घिरे हुए हैं। उनके लगातार दो गाने ‘अजुल’ और ‘सिर्रा’ एक के बाद एक चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें असंवेदनशील कंटेंट बनाने का आरोप लगाकर बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सिंगर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और आलोचकों को सीधे जवाब देने के बजाय एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

गुरु रंधावा के नए गाने अजुल में उन्हें एक फोटोग्राफी टीचर के किरदार में दिखाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि वह अपनी स्टूडेंट (एक्ट्रेस अंशिका पांडे) पर फ़ोकस करते हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस वीडियो ने स्कूल गर्ल्स की छवि को बिगाड़ा है और स्टूडेंट-टीचर रिलेशन को गलत तरीके से पेश किया है।

लगातार बढ़ते विवादों के बीच शुक्रवार को गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर अजुल का एनालिटिक्स शेयर किया। स्क्रीनशॉट में दिखा कि गाने को एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा व्यूज और 27 हजार से ज्यादा यूट्यूब सर्च मिले। इस तस्वीर के साथ सिंगर ने लिखा, “Azul is Azuling जब भगवान आपके साथ होते हैं, तो आप सिर्फ आगे बढ़ते हैं।”

इसके अलावा उन्होंने पंजाबी टॉप 50 गानों की लिस्ट भी शेयर की, जिसमें उनका गाना नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा था। हालांकि उन्होंने आलोचनाओं का सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी पोस्ट साफ इशारा कर रही थी कि वे विवादों की परवाह किए बिना अपनी सफलता को एंजॉय कर रहे हैं।

इसके अलावा सिंगर ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने पंजाबी में लिखा है। इसका हिंदी में मतलब जब मैं सबको खुश करने में लगा था, तब खुद दुखी था, अब मैं खुद खुश हूं तो सब दुखी हो रहे हैं। नीचे उन्होंने गॉड भी लिखा है।

दिलचस्प बात ये है कि गुरु रंधावा ने गाने के ऑफिशियल पोस्ट पर कमेंट्स को लिमिट कर दिया। यानी फैंस और आलोचक दोनों ही खुलकर अपनी राय नहीं दे पाए। इस कदम को भी सोशल मीडिया पर खूब नोटिस किया गया।

अजुल के साथ-साथ उनका एक और गाना सिर्रा भी विवाद में है। इस गाने के बोल पर आरोप है कि यह ड्रग्स कल्चर को बढ़ावा देता है। गाने की एक लाइन ने बवाल खड़ा कर दिया है।

लुधियाना के रहने वाले राजदीप सिंह मान ने इस गाने के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज की है। उनका कहना है कि गाने के बोल न सिर्फ ड्रग्स को प्रमोट करते हैं, बल्कि जाट समुदाय की भी छवि खराब करते हैं।

लुधियाना की सब-डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राजिंदर सिंह ने इस मामले पर गुरु रंधावा को समन जारी किया है। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 223 के तहत कोर्ट में पेश होना होगा। वे चाहें तो अपने वकील के जरिए भी पेश हो सकते हैं।

भले ही गानों पर विवाद हो रहा हो, लेकिन व्यूज और पॉपुलैरिटी के मामले में दोनों ही गाने आगे बढ़ रहे हैं। सिर्रा ने यूट्यूब पर 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। वहीं, अजुल रिलीज होते ही लगातार ट्रेंड कर रहा है। यह साफ है कि आलोचना और विवादों के बावजूद गुरु रंधावा का फैनबेस काफी मजबूत है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...