According to Paytm, the change taking effect from August 31 will only apply to users who use the @paytm UPI handle for recurring payments, such as YouTube Premium, Google One storage, or other subscriptions.

Summary: Paytm 31 अगस्त से बंद होने वाली है? जानें नोटिफिकेशन का सच

Paytm ऑनलाइन पेमेंट एप्स में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है जिसका उपयोग कई लोग करते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसके बंद होने की खबर आ रही है।

Paytm News: बदलते समय के साथ इंसान के जीने का तरीका भी बदल गया है। पहले लोग अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए कैश का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऑनलाइन सेवाओं ने हमारे काम को काफी आसान बना दिया है। इन ऑनलाइन ऐप्स में पेटीएम का नाम भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में यह खबरें आई हैं कि पेटीएम 31 अगस्त से बंद हो जाएगा। लेकिन क्या यह सच है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

people used cash to fulfill their needs, but now online services have made our work much easier. Among these online apps, Paytm is also quite popular.
Google notifications for Paytm users

दरअसल, Paytm यूजर्स में अफवाहें फैल गईं कि 31 अगस्त से Paytm UPI काम करना बंद कर देगा। यह खबर खासतौर पर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में तेजी से वायरल हुई। Google Play का एक नोटिफिकेशन यूजर्स को डराने के लिए काफी था। इसके कारण लोग सोचने लगे कि शायद उनका UPI ID पूरी तरह बंद हो जाएगा। हालांकि, अगर आप नियमित यूजर हैं और अपने दोस्तों या परिवार को पैसे भेजते हैं, तो आपके लिए कोई बदलाव नहीं है। आपका @paytm UPI ID सामान्य पेमेंट्स के लिए वैसे ही काम करता रहेगा। केवल उन लोगों को ही अपने UPI हैंडल बदलने की जरूरत है, जो recurring पेमेंट्स के लिए Paytm का इस्तेमाल करते हैं।

Paytm के अनुसार, 31 अगस्त से होने वाला बदलाव केवल उन यूजर्स पर लागू होगा जो बार-बार होने वाले पेमेंट्स जैसे YouTube Premium, Google One स्टोरेज या अन्य सब्सक्रिप्शन के लिए @paytm UPI हैंडल का इस्तेमाल करते हैं। इसका मतलब यह है कि सामान्य यूजर्स, जो सिर्फ दोस्तों और परिवार को पैसे भेजते हैं या शॉपिंग के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए किसी तरह का असर नहीं है।

जिनका @paytm हैंडल है, उन्हें अपने पुराने हैंडल को अपने बैंक के अनुसार नए हैंडल में बदलना होगा। जैसे कि अगर आपका UPI ID rakesh@paytm है, तो अब यह rakesh@pthdfc या rakesh@ptsbi हो सकता है। यह बदलाव आपके बैंक पर निर्भर करेगा और केवल recurring पेमेंट्स पर असर डालेगा।

switch to a new Paytm UPI ID linked with their bank. Second, use other UPI platforms like Google Pay or PhonePe.
Paytm

जिन्हें मैसेज आए हैं उन्हें तीन विकल्प अपनाने चाहिए। पहला, अपने बैंक से जुड़े नए Paytm UPI ID पर स्विच करें। दूसरा, Google Pay या PhonePe जैसे अन्य UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें। तीसरा, बार-बार होने वाले पेमेंट्स के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको न मैसेज आएंगे और न सेवा पर कोई असर पड़ेगा।

Paytm के CEO विजय शेखर शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि यह बदलाव केवल तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त के बाद भी पैसों का लेन-देन पहले की तरह smooth रहेगा। यह बदलाव नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की मंजूरी के साथ लागू किया जा रहा है। Paytm अब थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर के रूप में काम कर रहा है, और इसी वजह से नए UPI हैंडल शुरू किए गए हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...