Summary: भाई-बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट्स जो इस राखी को बना देंगे और भी स्पेशल
रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, भाई-बहन के उस अटूट रिश्ते का जश्न है जो तकरार में भी प्यार छिपाए होता है। इस खास दिन पर सिर्फ राखी ही नहीं, एक ऐसा गिफ्ट भी दीजिए जो आपके दिल की बात कह सके।
Raksha Bandhan Gifting Ideas: इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाने के लिए सिर्फ राखी ही नहीं, एक ऐसा तोहफा दें जो दिल से जुड़ा हो और आपकी फीलिंग्स को बयां करे। त्योहार की मिठास बढ़ाने के लिए इस साल कई ब्रांड्स जैसे Bakingo, The Body Shop और Paytm ने खास गिफ्ट कलेक्शन पेश किए हैं, जिनमें आपको बेहद अच्छे कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएंगे। यहां हर तरह के भाई-बहन के रिश्ते के लिए कुछ न कुछ खास है, जो इस रक्षाबंधन को और भी यादगार बना देगा। आइए देखें गिफ्ट ऑप्शन।
Bakingo के गिफ्टिंग आइडियाज़

केक का मीठा तोहफा
Bakingo ने बिना अंडे वाले केक का खास कलेक्शन लॉन्च किया है। इसमें आपको मैंगो पैशन फ्रूट और मिल्क चॉकलेट जैसे स्वादिष्ट फ्लेवर वाले बेंटो केक मिलेंगे। इन केक्स की कीमत सिर्फ ₹179 से शुरू होती है, जो एकदम बजट फ्रेंडली है।
चॉकलेट लवर्स के लिए खास गिफ्ट ऑप्शन
अगर आपके भाई या बहन को चॉकलेट बहुत पसंद है, तो उनके लिए चोको प्रालिन बॉक्स एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है। इसमें रास्पबेरी, हेज़लनट और बादाम जैसे मज़ेदार फ्लेवर मिलते हैं।
ट्रेडिशनल मिठाइयों का ऑप्शन
Bakingo ने इस बार मिठाइयों को थोड़ा अलग अंदाज़ में पेश किया है। उन्होंने फ्यूजन डेज़र्ट बॉक्स तैयार किया है जिसमें बिस्कॉफ पेड़ा, काजू कैरामेल बाइट्स और ड्राय फ्रूट्स वाली खास मिठाइयां मिलती हैं।
कीमत और कहां से खरीदें
बेकिंगो का ये पूरा रक्षाबंधन कलेक्शन 179 से शुरू होकर 2599 तक की रेंज में मिलता है। आप इसे Bakingo की वेबसाइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा Swiggy और Zomato से भी मंगवाना बहुत आसान है।
The Body Shop का रक्षाबंधन स्पेशल गिफ्टिंग आइडियाज़
इस रक्षाबंधन पर The Body Shop ने खास गिफ्ट बॉक्सेस लॉन्च किए हैं, जो सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि सोच-समझकर तैयार किए गए हैं। इन बॉक्सेस में स्किन केयर प्रोडक्ट्स के साथ-साथ प्लांटेबल राखी भी दी गई है, जो पर्यावरण के लिए भी अच्छी है।
Black Grape गिफ्ट बॉक्स

इस बॉक्स में 250ml का शावर जेल, 200ml का बॉडी लोशन और एक बीज राखी शामिल है। इसके प्रोडक्ट्स स्किन को हाइड्रेट करते हैं और आपको ताजगी का एहसास देते हैं। इसकी कीमत ₹1,375 है।
Hibiscus गिफ्ट बॉक्स

हिबिस्कस गिफ्ट बॉक्स में छोटे साइज के शावर जेल, बॉडी मिस्ट और लोशन मिलते हैं। ये स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं और इनकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है। इसकी कीमत ₹785 है।
लोटस गिफ्ट बॉक्स
इस बॉक्स में शावर जेल और बॉडी लोशन शामिल हैं। इसमें कमल के फूल की हल्की और सुकून देने वाली खुशबू है। यह स्किन को शांति देता है और निखारता है। इस बॉक्स की कीमत ₹1,325 है।
पेटीएम का प्यार भरा तोहफा

पेटीएम ने इस रक्षाबंधन ऐसे गिफ्ट आइडियाज़ दिए हैं जो दिखने में अच्छे और फायदे में बेहतर हैं। ये आपकी बहन को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं।
पेटीएम गिफ्ट कार्ड
बहन की पसंद का गिफ्ट देना हो तो Gift Card बढ़िया है। वो जो चाहे, खरीद सकेगी।
डिजिटल गोल्ड
51 से शुरू होने वाला डिजिटल गोल्ड एक वैल्यू देने वाला तोहफा है। इसे कभी भी खरीदा या बेचा जा सकता है।
ट्रैवल पास
पेटीएम ट्रैवल पास गिफ्ट करें, जिससे ₹1000 तक की ट्रैवल छूट मिलती है। ये 1 साल तक वैलिड रहता है।
हेल्थ इंश्योरेंस
₹499/माह से शुरू होने वाला हेल्थ इंश्योरेंस एक प्रैक्टिकल और केयरिंग गिफ्ट है, जिसमें मैटरनिटी और हेल्थ चेकअप भी शामिल हैं।
भाई के लिए प्यार भरे और यादगार गिफ्ट आइडियाज़
फास्ट्रैक ब्लैक डायल वॉच
मिनिमल डिज़ाइन और सिलिकॉन स्ट्रैप वाली यह वॉच डेली यूज़ के लिए स्मार्ट चॉइस है। वॉटर रेसिस्टेंट और ट्रेंडी लुक वाली इस घड़ी की कीमत 895 है और इसे Myntra से खरीदा जा सकता है।
हैज़ लंदन लेदर वॉलेट

लेदर से बना यह वॉलेट RFID प्रोटेक्शन के साथ आता है जो कार्ड्स को सेफ रखता है। स्लिम, कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश यह वॉलेट Myntra पर 674 में मिल रहा है।
रेस्ट्रोड स्लिप-ऑन शूज़

मोकासिन-स्टाइल ये शूज़ डेली यूज़ के लिए अच्छे हैं। परफेक्ट मटेरियल और स्मार्ट लुक के साथ इनकी कीमत 794 है और ये Flipkart पर अवेलेबल हैं।
