Indonesia के जंगलों में बना ये चर्च अपनी आकृति के चलते लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। घने जंगलों के बीच मौजूद इस चर्च का निर्माण डेनियल आलम्सजाह ने करवाया था। हांलाकि इसे धर्म के लोगों की साधना के केन्द्र के तौर पर बनाया गया था। मगर इसका मकसद पूर्ण नहीं हो सका। एक चिकेन के आकार में तैयार किए गए इस चर्च की आकृति हर तरफ से एक पक्षी की भांति दिखती है। इस चर्च को सन् 1990 में जावा द्वीप पर मैगेलांग जंगल में उंची पहाड़ी पर बनाया गया था। मगर आर्थिक संकट के चलते चर्च का निर्माण पूरा नहीं हो पाया था। मानव रचनात्मकता के इस बेजोड़ नमूने को देखने के लिए लोग दूर दूर से यहां आते हैं। डेनियल आलम्सजाह का कहना है कि उन्होंने सपने में भगवान को देखा, जिन्होंने उसे पक्षी के आकार का धार्मिक स्थान बनवाने का आदेश दिया था, जो किसी उंची पहाड़ी पर स्थापित हो। उसके बाद उन्होंने चर्च बनाने का काम शुरू कर दिया था।
Indonesia का ये चर्च अपने आकार से करता है सबको हैरान
