63 की उम्र भी जवां दिखती है भारती आचरेकर, जानिए इनके गृहलक्ष्मी फंडे
भारती आचरेकर अपने जिंदादिली व्यवहार के साथ साथ फनी अंदाज के लिए भी काफी मशहूर है। छोटे परदे के साथ ही भारती ने बड़े पर्दे पर भी अपने अलग अंदाज की छाप छोड़ी है। भारती ने हिंदी फिल्मों के साथ मराठी फिल्मों में भी कई महारत हासिल की है।
63 की उम्र में भी वहीं अंदाज
63 की उम्र में भी भारती का अंदाज वहीं है। आज भी उन्होंने अपने फनी और हसमुख अंदाज से लोगों के दिलों में अपनी जगह कायम रखी हुई है। इन दिनों भारती सब टीवी पर आ रहे नए शो वागले की दुनिया में नजर आ रही है। बता दें कि भारती इस शो के पहले वर्जन जो कि 1988 में टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था में भी नजर आई थी।
खुदको बताया फनी और प्रैक्टिकल गृहलक्ष्मी
आज गृहलक्ष्मी के साथ भारती ने ना सिर्फ अपने शो को लेकर बाते बताई बल्कि अपनी निजी जिंदगी के भी कई किस्सों को जग जाहिर किया। इस इंटरव्यू के दौरान भारती ने खुदको गृहलक्ष्मी के टाइटल में फिट करते हुए बताया कि वे फनी गृहलक्ष्मी है। इसके साथ ही वे चीजों को ज्यादा इमोशनल ना होकर के प्रैक्टिकली सोचती है। इसके पीछे की वजह बताते हुए भारती ने कहा कि ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने एक बहुत अलग जिंदगी को जिया है।
35 की उम्र में खो दिया था पति का साथ
भारती ने बताया कि जब वे 35 वर्ष की थी तभी उनके पति का देहांत हो गया था। जबकि उस समय उनके बेटे की उम्र मात्र 9 वर्ष थी। तब से ही भारती ने काम करना शुरु किया था। जो कि अब तक जारी है। भारती का मानना हैै कि औरतों को हमेशा अपने पैैरों पर खड़ा होना आना चाहिए। एक औैरत को अपने अस्तीत्व को दिखाने की जरुरत हमेशा होती है।
मल्टीटास्किंग है भारती
भारती ने बताया कि वे एक मल्टीटास्किंग गृहलक्ष्मी है। अपनी निजी जिंदगी में गृहलक्ष्मी के मायनों के अलावा भारती ने यह भी बताया कि वे अपने वर्कप्लेस पर भी वर्कहाॅलिक गृहलक्ष्मी है। अपने काम को वे हमेशा प्राथमिक्ता देती रही है। और यहीं सीख उन्होंने अपने बेटे को भी दी है। अपने काम औैर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भारती का कहना था कि वे अपने काम और निजी जिंदगी दोनों को ही बखुबी मैनेज करती आई है। उन्होंने बताया कि वे घर पर भी काम करती है और बाहर भी काम करती है।
निजी जिंदगी में निभाए हैं ये रोल्स
परदे पर कई रोल्स के साथ साथ भारती ने निजी जिंदगी में भी कई रोल्स अदा किए है वे एक बेटी, बहन, पत्नी, बुआ, मामी बहु और सास भी है। भारती का मानना है कि अपने काम को सबसे पहले तो पसंद करे। किसी भी काम को अच्छे पूरे मन से करने पर वह हमेशा अच्छा ही होता है।
ऐसे बिताती है अपना मी टाइम
भारती अपने मी टाइम को लेकर कहती है कि वे इस समय में मूवी देखती है, ड्रामा देखती है, घूमने जाती है। इसके अलावा उन्हें खाना पकाने का काफी शौक है तो वह अपने मी टाइम में अक्सर खाना भी पकाती है।
ये हैं भारती के फैशन फंडे
अपने फैशन फंड़े को लेकर भारती बतानी है कि उन्हें काॅटन के कपड़ों को ज्यादा पसंद करती है। इसके साथ ही वह बहुत ही सिंपल कपड़े पहनना पसंद करती है। इसके साथ ही भारती बताती है कि उन्हें खाना बहुत पसंद है वे फूडी है। वे जहां भी जाती है वहां के स्थानीय फूड को जरुर ट्राय करती हैै। फिर चाहे वह उन्हें पसंद आए या ना आए।
साझा किए अपने ब्यूटी फंडे
अपने ब्यूटी फंड़े को लेकर भारती बताती है कि वे नैचुरल रहना ज्यादा पसंद करती है, वे ज्यादा मैकअप नहीं करती है।
शो को लेकर की बातचीत
इसके साथ ही अपने नए शो वागले की दुनिया को लेकर भारती बताती है कि जब उन्होंने इस शो 1988 में किया था तब वे एक सिंपल हाउस वाइफ के रोल में दिखाई गई थी, जो कि उनके लिए चैलेंजिंग रहा था। क्योंकि वह किरदार उनकी असल जिंदगी से बिलकुल विपरीत था। लेकिन अब दोबारा इस शो में वह हाउस वाइफ तो है लेकिन कुछ बदलाव के साथ है। 30 साल बाद दोबारा वागले की दुनिया को छोटे परदे पर आने को लेकर भारती ने बताया कि अब बच्चे बड़े हो गए हैं तो समस्याएं भी बढ़ गई है। समय में बदलाव आया है तो इसी के चलते शो में भी कुछ बदलाव आया है। इस शो में कुल मिलाकर पूराने संस्कारों के साथ नए बदलाव को साझा किया गया है।
औरतों को दिया भारती ने ये संदेश
और आखिरी में भारती ने गृहलक्ष्मी के दर्शकों को संदेश देते हुए बताया है कि औरतों को हमेशा खुद से प्यार करना सिखना चाहिए। दिन में ज्यादा नहीं तो आधा या एक घंटा अपने आप के साथ बिताए। यह आपको काफी खुशी देने वाला समय होगा।
