भारती सिंह भारत का एक ऐसा सितारा जिसे शायद ही कोई नहीं जनता होगा। आज जब भी किसी कॉमेडियन की बात चलती है तो हमें सबसे पहले भारती की ही याद आती है। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी हाजर जबावी और कॉमेडी के जरिए हजारों दिलों को जीता है। वहीं जितनी फेमस भारती अपनी कॉमेडी के लिए है, उतनी ही स्टाइल में भी आगे है। हालांकि भारती का वजन थोड़ा ज्यादा है लेकिन लड़कियां उनके स्टाइस से खूब इंस्पायर्ड हैं। भारती खासकर उनके लिए इंस्पिरेशन है जो अपने बढ़े हुए वजन को अपनी कमजोरी समझकर उसे छिपाने की कोशिश करती हैं। भारती ने ना केवल अपने वजन को अपनी पहचान बनाया बल्कि दूसरी लड़कियों को भी प्रेरणा दी।
वहीं भारती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और असल जिंदगी की तरह सोशल मीडिया पर भी भारती के लाखों फैन्स है। सोशल मीडिया पर भारती अपनी डेली रूटीन और अपने फैन्स के साथ काफी कनेक्ट रहती है। साथ ही आज हम आपको भारती की कुछ ऐसी ड्रेसेस के बारे में जानकारी देंगे। जिसे आप भी ट्राई कर सकती है। अगर आप भी प्लस साइज है तो आप भारती के इन ओउत्फिट्स को ट्राई कर सकती है। तो चलिए शुरू करते है:
ब्राइट रेड गाउन
View this post on Instagram
इसमें कोई दोमत नहीं है कि, भारती इस गाउन में बहुत सुन्दर लग रही है। भारती की गाउन की डिज़ाइन की बात की जाए तो इसपर गोल्डन एम्बॉइडरी की हुई थी। आपको बता दें कि, उनका यह गाउन डिजाइनर आशीष और शेफाली ने डिजाइन किया था। गाउन के साथ भारती सिंह ने गोल्डन ईयररिंग्स कैरी किए थे और बाल खुले छोड़े हुए थे। डार्क मेकअप भारती सिंह के लुक को पूरा कर रहा था।
बोल्ड ब्लैक
View this post on Instagram
वहीं अगर भारती के इस ब्यूटीफुल ब्लैक ऑउटफिट की बात की जाए तो यह वन पीस भारती के ऊपर वाकई बहुत सुन्दर लग रहा है। साथ ही अगर इसके डिज़ाइन पर नजर डाली जाए तो यह ऑउटफिट बहुत सिंपल और ब्यूटीफुल है। इसकी स्लीव्स इसकी जान है और इस ऑउटफिट को भारती ने ब्लैक बेली से कम्पित किया है।
रेट्रो वाइब्स
View this post on Instagram
अगर आप भी रेट्रो की दीवानी है तो आपको भारती का यह रेट्रो लुक जरूर ट्राई करना चाहिए.इस ऑउटफिट की बात की जाए तो भारती ने पिंक कलर की शर्ट पहनी हुई है और उसे क्नॉट लगाया है इसके साथ ही उन्होंने लाइट प्रिंटेड स्कट से कम्पीट किया है। इसके अलावा उन्होंने डार्क ग्रीन कलर का बैग भी कैरी किया है और उसी से मैच करते हुए उन्होंने बेली पहनी हुई है। जो की बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है।
टाइगर प्रिंट
View this post on Instagram
आजकल टाइगर प्रिंट काफी ज्यादा ट्रेंड में है इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए भारती ने टाइगर प्रिंट का यह ऑउटफिट कैरी किया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भर्ती इस ऑउटफिट में बहुत सुन्दर लग रही है और उनके इस लुक को पूरी तरह ट्रेंड में ला रहे है उन्हें बूट्स। आपको बता दें कि, भारती बहुत ट्रेंडी है वो हमेशा ट्रेंड में रहना ही पसंद करती है।
परफेक्ट कैसुअल
View this post on Instagram
भारती के इस कैसुअल ऑउटफिट को देख कर सबसे पहला शब्द निकलता है वाओ ! भारती हर एक लुक में काफी अच्छी लगती है वो चाहें गाउन हो या फिट वन पीस या हो वो कोई कैसुअल ऑउटफिट वो हर चीज में बहुत सुन्दर लगती है। वहीं भारती के इस ऑउटफिट को देखकर आपको भी इसे पहनने का जरूर मन होगा।
बोल्ड लुक

भारती के इस लुक की बात की जाए तो यह लुक काफी बोल्ड है। वाइट शर्ट के साथ क्नॉट और ब्लैक डेनिम स्कट भारती पर काफी ज्यादा जच रहा है। भारती के इस ऑउटफिट को आप किसी भी पार्टी में कैरी कर सकती है। यह ऑउटफिट आपको काफी बोल्ड लुक देगा।
यह भी पढ़े।
Celebrity Fitness – बनना चाहते है करिश्मा जैसा फिट, तो ट्राई करें उनके सीक्रेट टिप्स
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
