वहीं कई ऐसी जोड़ियां भी है जो एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों एक दूसरे से अपनी हर बात शेयर करती हैं। आज हम आपको ऐसी ही   देवरानी-जेठानी के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर सुख-दुख में एक साथ रही हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में…

श्रीदेवी और माहिप कपूर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीेदेवी आज इस दुनिया में भले ही नहीं हैं लेकिन आज भी वह अपने फैंस और परिवार के दिल में जिंदा हैं। उनके आचनक हुए निधन से सभी सदमें थे। वहीं श्रीदेवी की देवरानी यानी बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी माहिप कपूर को उनके जाने का काफी दुख रहा। बता दें कि श्रीदेवी और माहिप दोनों एक दूसरे की बेस्ट फ्रेंड थीं। दोनों को अक्सर एक साथ कई फंक्शन में देखा जाता रहा है। वहीं उनके जाने से माहिप को काफी बड़ा सदमा लगा। माहिप ही नहीं अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी श्रीदेवी की अच्छी दोस्त रही हैं। बॉलीवुड में तीनों की तिकड़ी काफी फेमस थी।

प्रियंका चोपड़ा- सोफी टर्नर 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल 1 दिसंबर को अमरीकन सिंगर निक जोनस संग सात फेरे लिए हैं। शादी के पहले से ही प्रियंका की कई तस्वीरें निक की फैमिली के साथ वायलर हो चुकी हैं। वहीं खास बात ये है कि प्रियंका और उनकी जेठानी सोफी टर्नर के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। 
 

नीता अंबानी-टीना मुनीम 

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की पत्नियों नीता अंबानी और टीना मुनीम  की भी आपस में काफी अच्छी बनती हैं। टीना मुनील 80 के दशक में बॉलीवुड की टॉप 10 एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वहीं नीता अंबानी की बात करें तो वह एक बेहतरीन डांसर हैं। नीता ने अपने दोनों बच्चों आकाश आंबानी और ईशा अंबानी की शादी में बेहतरीन परफॉरमेंस दी थी। बता दें कि नीता और टीना दोनों एक-दूसरे की काफी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन दोनों का रिश्ता बेहद दिलचश्प है। दोनों को साथ में केवल फैमिली ईवेंट्स में ही देखा जाता है। 

नीतू सिंह- बबीता 

वहीं कपूर खानदान की दो बहुएं नीतू सिंह और बबीता कपूर दोनों ही अपने समय की बेहद ही खूबसूरत और हिट एक्ट्रेसेस रही हैं। दोनों रिश्ते में एक दसूरे की देवरानी-जेठानी ही नहीं बल्कि दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं। इन दोनों में ही नहीं बल्कि दोनों के बच्चों में भी काफी प्यार है।