टीवी की लाफ्टर क्वीन भारती अपनी गुपचुप सगाई की अफवाहों से नाराज़ हो गयी थी। माजरा कुछ यु है कि ऐसी खबरे आई थी कि लाफ्टर क्वीन भारती ने अपने बॉय फ्रेंड से सगाई कर ली है जबकि है ऐसा कुछ भी नहीं। इन अफवाहों के बारे में जब उनकी माँ ने सुना तो वह बहुत परेशान हो गयी,इसीलिए भारती का भी नाराज़ होना जायज था क्योकि वो गुपचुप काम करने वालो में से नहीं है.वो तो जो बोलती है बिंदास बोलती है और करती भी है। हा ये जरूर है हमारी प्यारी भारती अपने बॉय फ्रेंड हर्ष लिंबाचिया के साथ प्यार में मशगूल और उन्होंने फ्यूचर प्लानिंग भी कर ली है। भारती का कहना है कि अभी वो अपने सपनो के राजकुमार के साथ एन्जॉय कर रही है और साथ ही करियर भी ध्यान दे रही है। हर्ष लिंबाचिया ने भी कई कॉमेडी शोज लिखे हैं.

 

 

आप बिलकुल सही है पर भारती पर हम आपसे ये कहना चाहते है की आपके चहरे पर गुस्सा बिलकुल नहीं जचता। इन अफवाहो से आपकी मुस्कुराहट का जलवा कम मत होने दीजिये। भारती और नाराज़गी ये बात कुछ जमी नहीं। 

 

 

प्यार की बात चली है तो आपको बता दे की टीवी का एक और जोड़ा रील लाइफ से रियल लाइफ में बदल गया है वो है टीवी की दुनिया की ‘छोटी बहू’ रूबीना दलाइक और मशहूर टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला। सुनने में आया है की दोनों के बीच कुछ-कुछ चल रहा है। रूबीना और अभिनव एक-दूसरे को डेट कर रहे है दोनों ने ये बात को भी कबूल कर लिया है।

 
क्या बात है छोटी बहु होने वाली बहु बनने को तैयार है। पर जरा सभाल के कही कोई तीसरा न आ जाये। गुड लक रुबीना।