The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
सिर्फ आम चेहरे ही नहीं बल्कि पर्दे पर दिखने वाले खास चेहरे भी आज अपनी दुनिया रोकने को मजबूर हुये बैठे हैं।
टाली गई ऋचा चड्डा और अली जफर की शादी-
हाल ही के दिनों में इंडस्ट्री के इन दो मशहूर कपल्स ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। दोनों अपने इस फैसले से बहुत खुश और एक्साइटेड भी थे। पर अचानक से आई इस महामारी ने इन्हें अपने इस स्पेशल मूवमेंट की तारीख को आगे बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है। अली जफर का यह कहना है कि इसमें काफी हद तक गलती मेरी ही थी। फैमिली और ऋचा अक्सर कहा करते थे कि शादी की तैयारियों पर ध्यान दो पर मैं ही सबकी बातें अनसुना कर ट्रेवलिंग करने में लगा रहता था। उन्होनें मजाकिया अंदाज में यह भी कह डाला कि खैर फिलहाल मेरे पैसे बच गये। कोरोना के बारे में इन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा कि हम किस दौर में जा रहे हैं यह हमें खुद नहीं पता। यह स्थिति बहुत ही खौफनाक और स्ट्रेसफुल है।
टेलीविजन की एक और प्यारी जोड़ी की शादी में भी आई अटकलें-
टेलीविजन इंडस्ट्री की एक बहुत ही प्यारी और मशहूर जोड़ी “कुणाल वर्मा और पूजा बनर्जी” इन दोनों की शादी भी इसी महीने होने वाली थी जो कि अब लॉक डाउन की वजह से संभव नहीं हो पाएगी। लेकिन कपल का यह कहना है कि अब ये और इंतजार नहीं कर सकते इसलिए ये इसी महीने कोर्ट मैरिज करेंगे। साल 2017 में ही इन दोनों प्यारे कपल्स ने सगाई कर ली थी।