टीवी के छोटे पर्दे पर कई बड़ी हस्तियां ने काम किया है उन्ही में से एक बड़ा नाम है गुरदीप पुंज का। गुरदीप ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में टीवी शो संजीवनी से की, इसके बाद वह कई अन्य टीवी शोज में नजर आयीं, जिनमे सिन्दूर तेरे नाम का, भाभी,कसम से , दिया और बाती हम, कहने को हमसफर हैं आदि शामिल है।
गुरदीप ने मॉडलिंग,एक्टिंग के साथ साथ टीवी होस्ट का भी काम किया है। उन्होंने राऊडी राठौर फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भी काम किया। उन्होंने 2002 में आए टीवी सीरियल संजीवनी में डॉक्टर जूही का किरदार निभाया था और उनके सह कलाकार अर्जुन पुंज के साथ 2006 में विवाह किया। अभी उनका आल्ट बालाजी पर वेब सीरीज कहने को हमसफ़र सीजन 3 प्रसारित होने वाला है। एक्टर होने के साथ साथ वो एक मां और गृहलक्ष्मीभी है इन्हीं सभी बातों को लेकर उनसे खास बातचीत हमारी प्रतिनिधि ऋचा मिश्रा तिवारी से हुई जिसके कुछ अंश

आप अपने आपको किस तरह की गृहलक्ष्मी मानती है?
मैं एक दबंग किस्म की गृहलक्ष्मी हूं। क्योंकि मैं जिस प्रोफेशन में हूं उसमें बहुत बिज़ी रहती हूं और इसके साथ साथ गृहस्थी भी संभालना होता है और दोनों को ही बैलेंस करने के लिए दबंग होना जरूरी है।
आपके आने वाले सीरियल कहने को हमसफ़र में आप किस प्रकार की गृहलक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं?
मैं इसमें पूनम नाम का किरदार निभा रही हूं, जिसके कई शेड्स है और वो सीजन के हिसाब से बदलते रहते है।
पूनम उस प्रकार की गृहलक्ष्मीथी जिसके लिए उसका परिवार ही सब कुछ था लेकिन कहानी के अनुसार हालात बदल चुके होते है उसकी पहली शादी टूट चुकी होती है, उसकी दूसरी शादी हो जाती है और उसके अनुसार ही उसका सोचने का तरीका बदल जाता है क्योंकि ये सीजन 3 है इसमें वो अपने बारे में ही ज्यादा सोचती है और अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास करती है।

आपके इस सीरियल के इस किरदार (पूनम ) से आप क्या मैसेज देना चाहेंगी?
औरत खुद में एक शक्ति होती है, हर औरत को उस ताकत का सही उपयोग करना आना चाहिए क्योंकि हालात कभी भी बदल सकते है और उसकी यही ताकत उसको बचाए रखने में मददगार साबित होती है।
पूनम की पहली शादी टूटने के बाद उसी शक्ति के कारण फिर से खड़ी होती है उसको अपना नया जीवन साथी मिलता है जो उससे 10 साल छोटा है और वो प्रयास करती है उस रिश्ते को जीवंत बनाए रखने की।
आप अपने निजी जीवन में अपने पति के लिए किस प्रकार की गृहलक्ष्मी है?
हस्ते हुए चंडालिका।
गृहलक्ष्मीकोई भी हो वो उसे अपने पति के जीवन में कई किरदार निभाने होते है सभी को बैलेंस करना होता है कभी प्रेमिका, कभी दोस्त के रूप और कभी उसके बच्चों के मां के रूप में।
आप एक बिज़ी वर्किंग वुमन है तो आप किस प्रकार से अपने बच्चों के लिए समय निकालती है?
आज कल के बच्चे हमारे जैसे नहीं है वो काफी एक्टिव और उनके पास बहुत सारा एक्सपोजर है सीखने के लिए।मेरे दो बच्चे है बड़ी बेटी है जो 10 साल की है और छोटा बेटा है जो कि 5 साल का है। बच्चों को इंगेज रखना बहुत जरूरी है
मेरी बेटी अपने आप को ड्राइंग और पेंटिंग में अपने आपको बिज़ी रखती है और मैं उसकी हेल्प करती हूं। इसके अलावा वो अपना समय केलायोग्राफी सीखने में लगा रही है। छोटे बेटे को में कहानी सुनाती हूं जिससे उसको कुछ सीखने को मिलता है।
आपकी सासू मां के लिए आप कैसी गृहलक्ष्मी है?
इसका जवाब तो आप को मेरी सास से ही पूछना चाहिए, मैं भी जानने के लिए उत्सुक हूं कि वो मेरे बारे में क्या ख्याल रखती है, वैसे वो हमारे साथ नहीं रहतीं है वो चंडीगढ़ रहती है मगर मैं जब भी उनसे मिलती हूं तो मुझे काफी प्यार मिलता है उनसे साथ ही वो अपने बेटे की बुराई करती है जिससे लगता है कि कहीं न कहीं हमारी बॉन्डिंग काफी अच्छी है।
क्योंकि आप काफी फैशनेबल है तो आप क्या राय देना चाहेंगी गृहलक्ष्मी को अपने लिए कपड़ों को सलेक्ट करने के लिए?
कंफर्ट, कंफर्ट पहला क्राइट एरिया होना चाहिए किसी भी कपड़े को चुनने का। लेटेस्ट फैशन और ट्रेंड्स पर नजर रखनी चाहिए जो कि मैगज़ीन,टीवी सीरियल से मिल जाता है साथ ही साथ उसमें अपनी क्रिएटीविटी को भी जोड़ना जरूरी है आपकी ये क्रिएटीविटी ही आपको अलग दिखाती है।
आप बला की खूबसूरत है तो आप इस खूबसूरती के लिए कौन से ब्यूटी टिप्स देना चाहेंगी?
पॉज़िटिवटी, सबसे ज्यादा जरूरी होता है खूबसूरत दिखने के लिए।ये अंदर से ताकत देता है वही आपके चेहरे पर अलग से ग्लो देता है। इसके अलावा हेल्दी फूड, हेल्दी ड्रिंक बहुत जरूरी होता है। बाहर से ज्यादा जरूरी होता है अंदर से अच्छा होना अगर आप अंदर से स्वस्थ है, पॉजिटिव है तो उसका रिफ्लेक्शन आपकी बाहरी खूबसूरती पर जरूर पड़ता है।
आपने जैसा बताया कि अच्छा खाना बहुत जरूरी होता है , तो आप किस प्रकार का खाना खुद बनाती है? खासकर इस लॉक डाउन में?
आपको पता है मैंने कई कुकरी शो होस्ट किए है जिनमें मैंने ऑन कैमरा कई डिश तैयार की थी अब जब लॉक डाउन लगा हुआ है तब फैमिली मेंबर्स की डिमांड उन्ही को बनाने की होती है जिसको मुझे पूरा करना होता है।
इसके अलावा मेरे पति नोन वेजेटेरियन पसंद है तो उनके लिए सी फूड खुद तैयार करती हूं।
बच्चों के लिए केक और पेन केक बना रही हूं।
रैपिड फायर राउंड
आपको दिए हुए गृहलक्ष्मी के टाइप में से अपने नियर और डियर का नाम लेना है जो उस टाइप की हो?
चटोरी गृहलक्ष्मी?
मेरी बेटी, उसको चट पटा खाना बहुत पसंद है वो पूरे लॉक डाउन में सबसे ज्यादा डिमांडिंग थी खाने पीने में।
दबंग ग्रह लक्ष्मी?
मेरी बहन, वो एक टीचर है वो घर पर रहकर घर भी मैनेज कर रही है और ऑनलाइन क्लासेज भी मैनेज कर रही है। वह सुपर हीरो हैं ।
शर्मीली गृहलक्ष्मी?
मेरी हाउस मेड, वो बहुत ही शाय है।
नटखट गृहलक्ष्मी?
मेरी फ्रेंड कशिश, वो बहुत ही नट खट है।
डांसिंग क्वीन गृहलक्ष्मी?
मेरी बेटी और मेरी नीस जसमीत।इन दोनों को डांस करना बहुत पसंद है।
फैशन क्वीन गृहलक्ष्मी?
मेरा एक दोस्त है राज। मैं उसको इसके लिए नॉमिनेट करना चाहूंगी।
खट्टी मीठी गृहलक्ष्मी?
मेरी सरबजीत, जो कि सूरत में लॉक डाउन में फंसी हुई है।
सबसे ज्यादा बातूनी गृहलक्ष्मी?
मेरी पड़ोसन, shhh सुनेगी तो मुझे मारेगी।
चुल बुली गृहलक्ष्मी?
मेरी सारी सहेली, हम सब काफी चुलबुली है जब भी भी मिलते है बहुत बातें करते हैं।
जाते जाते आप क्या मैसेज देना चाहेंगी गृहलक्ष्मीके पाठकों और श्रोताओं को?
लॉक डाउन के इस दौर में हम सबको अपना वक़्त अपने परिवार के सदस्यों को देना चाहिए। साथ में खाना खाईये, साथ में मिलकर घर का काम कीजिए और इस वक़्त को पॉजिटिव एनर्जी के साथ समय बिताइए पता नहीं कब हमको इतना समय मिल पाए अपने लिए और साथ में देखिए 6 जून से शुरू होने वाले कहने को हमसफ़र है सीजन 3 को।
————————————————-

यह भी पढ़ें
सिंपल सा थैंक्यू, जो बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए
7 बॉडी स्क्रब ट्यूटोरियल ,जो आपकी त्वचा को बेबी सॉफ्ट बना देंगे
