Pooja Banerjee Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी दोबारा मम्मी बनने वाली हैं और यह खुशखबरी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर भी की। हाल के दिनों में पूजा ने अपनी प्रेग्नेंसी शूट से कई फूटस अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो कमाल की हैं। पूजा और उनके हज़बैन्ड संदीप सेजवाल पहले से ही एक बेटी सना जेसवाल के पैरेंट्स हैं। आइए नजर डालते हैं पूजा बनर्जी के शानदार प्रेग्नेंसी फोटो शूट पर।
पूजा बनर्जी की सेकंड प्रेग्नेंसी
कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी फोटो शूट की फोटोज़ शेयर करते हुए अपने फैंस और फॉलोवर्स के साथ खुशखबरी शेयर की। वह और उनके स्विमर हज़बैन्ड संदीप सेजवाल अपनी लाइफ में दूसरे बच्चे को लाने को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं। पूजा और उनके हज़बैन्ड संदीप 2022 में ही बेटी सना जेसवाल के पैरेंट्स बन चुके हैं।
क्या कहा पूजा ने
एक इंटरव्यू में पूजा ने कहा, “मेरे हज़बैन्ड और मैं हमेशा से दो बच्चे चाहते थे और जब हमें यह न्यूज मिली, तो हम बेहद खुश हुए।” पूजा ने आगे कहा कि मैं अपनी पहली प्रेग्नेंसी के समय में भी रिलैक्स थी और इस बार भी रिलैक्स ही हूं। मैं बेवजह चीजों को लेकर स्ट्रेस नहीं लेती हूं।
एक्टिंग से दूरी
पूजा ने एक्टिंग ऑफर के बारे में भी बात की और कहा कि मुझे एक्टिंग के कुछ ऑफर मिले, लेकिन जब मुझे पता चला कि मैं फिर से प्रेग्नेंट हूं, तो मैंने उन्हें मना कर दिया। अब तो कम से कम एक साल तक मेरा एक्टिंग करने का कोई प्लान नहीं है। मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे थोड़े बड़े हो जाएं, उसके बाद ही मैं एक्टिंग के बारे में सोचूँगी।”
सेकंड प्रेग्नेंसी पर
उन्होंने आगे अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा, सना एक प्यारी बच्ची है, जो समझती है कि उसका एक भाई या बहन आने वाला है। कभी-कभी वह मुझसे पूछकर मेरा ख्याल भी रखती है कि मुझे पानी या खाना चाहिए। मैं अपने इस समय को मेडिटेशन, स्विमिंग और अपनी फेवरेट चीजें करने में बिता रही हूं। अपनी पहली प्रेगनेंसी के समय मैंने अंतिम समय तक काम किया था, लेकिन इस बार मैं रिलैक्स करने के मूड में हूं।”
क्या लिखा पूजा के दोस्तों ने
पूजा ने फोटोज़ पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “@sanassejwaal जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है…” इसके साथ ही उन्होंने बुरी नज़र वाले कई इमोजी भी ऐड किए। फैंस और उनके दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में प्यार भरी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों की बाढ़ ला दी। पूजा को इस नए नए चैप्टर के लिए लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। पोस्ट पर कमेन्ट में एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने लिखा, “बधाई हो।” एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी लिखा, “बधाई हो।” एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने लिखा, “वाह!!!!! बधाई हो”। एक्ट्रेस गुरदीप पुंज ने भी लिखा, “बधाई हो”। पूजा बनर्जी ने 2017 में संदीप सेजवाल से शादी की। उन्होंने 2022 में सना का स्वागत किया।
