सेलिब्रिटी कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं और इन्ही छुट्टियों में वो अपना सेकंड एनिवर्सरी भी मना रहे हैं। विवेक और दिव्यांका ने पूरे रस्मों रिवाज़ों के साथ 8 जुलाई 2016 को शादी की थी और तब से अब तक उनके सोशल मीडिया पर फोटोज देखकर यही लगता है जैसे इस कपल के बीच प्यार सिर्फ बढ़ा है। 

देखिये दिव्यांका और विवेक के मालदीव्स की तसवीरें-
 
 
दिवेक के नाम से लोकप्रिय इस कपल की पहली मुलाकात शो ये है मोहबतें के सेट पर हुई थी। जल्दी ही ये दोनों ये समझ गए की ये एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं और इनदोनो ने शादी कर ली।



 
दिव्यांका का ये शो अभी भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस शो में दिव्यांका के अपोजिट एक्टर करण पटेल काम कर रहे हैं, जबकि विवेक आजकल करिश्मा तन्ना के साथ हॉरर शो क़यामत की रात में लीड रोल में नज़र आ रहे हैं।
 
 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) on



 



 
प्यार प्रूव करने की जरूरत नहीं 
कुछ दिनों पहले विवेक दहिया को सोशल मीडिया पर इसलिए ट्रोल किया गया था की वो अपनी वाइफ की फोटोज लिखे नहीं करते और वो दिव्यांका के साथ फेक रिलेशनशिप में हैं, इस बारे में अपने एक इंटरव्यू में विवेक ने कहा था की दिव्यांका मेरे साथ और मैं उसके साथ बहुत खुश हूँ और हमें अपना प्यार किसी को प्रूव करने की जरूरत नहीं है।