आपको बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई सारी लव स्टोरी और कई खूबसूरत जोड़ी और उनके आशियाने की तस्वीरें देखने को मिलेंगी। लेकिन जब बात आती है लोकप्रिय जोड़ी की तो बहुत कम जोड़ी के नाम सामने आते है वहीं उन जोड़ियों में से एक नाम है दिव्यांका-विवेक का। जी हां, टीवी सीरियल ‘यह हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति दहिया दोनों की जोड़ी बहुत लोकप्रिय है। बता दें कि, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद से दोनों एक साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे है।
विवेक-दिव्यांका का घर भी बहुत सुन्दर है दोनों का घर किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं है। दिव्यांका के घर में हर एक चीज बिलकुल उनकी ही तरह परफेक्ट है। दिव्यांका और विवेक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है दोनों अपने फैन्स के साथ अपनी जिंदगी से जुडी चीज शेयर करते रहते है। साथ ही फोटोज और वीडियोस भी शेयर करते रहते है। वहीं आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको विवेक और दिव्यांका के घर की फोटोज बताएंगे इन फोटोज से आप भी इंस्पिरेशन ले सकते है और अपने घर को भी आलीशान बना सकते है:

इतना बड़ा है आशियाना
दिव्यांका वैसे तो भोपाल की है लेकिन अपने करियर के दौरान वो मुंबई शिफ्ट हो गई थी। वहीं विवेक वैसे तो चंडीगढ़ से है लेकिन काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हो। शादी के बाद दोनों ने सपनो के शहर मुंबई में अपना खुद का 3 BHK अपार्टमेंट लिया हुआ है जोकि 1260 sq ft में फैला हुआ है। दोनों के घर की जगह से ही आप अंजादा लगा सकते है कि घर कितना एक्सपेंसिव होगा और वो भी मुंबई नगरी में। दोनों का अपार्टमेंट बहुत आलीशान है यहां वो हर एक सुविधा है जिसकी आपको जरुरत है।

व्हाइट और गोल्डन थीम
दिव्यांका और विवेक के घर की थीम व्हाइट और गोल्डन है, जिसे बहुत रॉयल फर्नीचर से सजाया गया है। विवेक और दिव्यांका के घर का हर एक कोना बहुत ही शानदार है हर चीज को बहुत ही ख़ास तरीके से सजाया गया है। इनके घर की सबसे अच्छी बात यह है कि, दोनों ने घर की थीम रखी हुई है और घर हर तरफ से ओपन एरिया में है। जहां से सूरज का डूबता हुए और उगते हुए भी नजारा ले सकते है। इसके साथ ही सुबह-सुबह ठंडी ताजी हवाओं का भी आनंद आता है। विवेक और दिव्यांका का घर बहुत ही आलीशान और खूबसूरत है।
स्पेशल कार्नर

इस कपल ने अपने घर में एक स्पेशल कॉनर्र अपने अवॉर्ड्स और ट्रॉफियों को दिया हुआ है। यह कार्नर उनके घर का सबसे सुन्दर और अट्रैक्टिव कार्नर है। यहां पर दोनों के अवार्ड्स रखे जाते है आप देख सकते है कि कितने अच्छे तरीके से दीवाल पर अवार्ड्स के लिए स्पेस बनाई गई है। आपको बता दें कि, सेलिब्रिटीज अपने घर में अवार्ड्स रखने के लिए एक स्पेशल स्पेस बनाते है लेकिन जिस तरह से विवेक और दिव्यांका के घर में स्पेस बनाई है वो बहुत ही डिफरेंट है। वहीं इस कार्नर के सामने ही डाइनिंग टेबल भी है जहां दोनों साथ में प्यार से खाना खाते है।
मंदिर

वो बात तो अपने सुनी ही होगी कि, “घर में अगर मंदिर न हो तो घर, घर नहीं होता” बस इसी चीज को कपल बहुत अच्छे से समझते है। जिसके चलते उन्होंने अपने प्यारे से घर में मंदिर भी बनाया है इसके साथ ही उन्होंने मैडिटेशन रूम भी बनाया है। जहां दोनों सुबह ध्यान करते है साथ ही दोनों नियमित रूप से भगवान् की पूजा भी करते है। विवेक और दिव्यांका दोनों ही भगवान् पर बहुत विश्वास रखते है और उनकी हर दिन पूजा करते है। दूसरी ओर मन और दिमाग को शांत रखने के लिए और अपने आप जो स्वस्थ रखने के लिए ध्यान लगाना बहुत जरुरी होता है।
लाइब्रेरी और बालकनी
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, दिव्यांका को पढ़ने का बहुत शौक है इसीलिए उनके घर में एक छोटी सी लाइब्रेरी भी है। जहां उन्होंने अपने पसंद की कई पुस्तके और नोवेल्स राखी हुई है। साथ ही बुक्स सेल्फ में रखा आयरन मैन ये दर्शाता है की उन्हें अवेंजर्स भी बहुत पसंद है। साथ ही बालकनी की बात की जाते तो दोनों के घर की बालकनी भी वाकई बहुत सुन्दर है। बालकनी से मुंबई शहर बहुत ही सुन्दर दिखती है और रात में इस नज़ारे को देख कर बहुत सुकून मिलता होगा।
View this post on Instagram
Celebrity Lifestyle - पति की संपत्ति को भी मात देती है इन एक्ट्रेसेस की कमाई, दिव्यांका और भारती जैसे नाम शामिल
