शो यारो का ‘टशन में यारो’ का किरदार निभा रहे एक्टर अनिरुद्ध दवे कहते हैं, “मैं क्रिसमस के पहले एक स्पेशल एपिसोड की शूटिंग करूंगा। लेकिन इसके बावजूद मैं क्रिसमस का जश्न मनाने के लिये शाम को दोस्तों से मिलने की कोशिश करूंगा। बचपन में हम अपनी सोसायटी में क्रिसमस ट्री सजाते थे और क्रिसमस ट्री को और खूबसूरत बनाने के लिये हर काम करते थे। मुझे किसी तोहफे की उम्मीद नहीं है, लेकिन मैं चाहता हूं कि सांता हर जगह शांति लेकर आयें। मेरी कामना है कि सांता मेरे सभी प्रशंसकों की इच्छाओं को पूरा करें और उन्हें खुश रखें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं शो ‘त्रिदेवियां’ में धनु बनीं ऐश्वर्या सखूजा की क्रिसमस से जुड़ी यादें बहुत खास हैं। वो कहती हैं, ‘इस साल क्रिसमस पर मैं अपने शो के लिए शूटिंग करती रहूंगी। वैसे क्रिसमस से जो यादें मेरे लिए सबसे खास है वो ये हैं कि हर साल हम इस समय अपने दादा-दादी के साथ होते थे। मैं अपने स्कूल सॉक्स में ढेर सारे विश लिखकर भर दिया करती थी। ये तो मुझे पता नहीं कि कौन मुझे क्रिशमस का गिफ्ट देता था, लेकिन हर साल मुझे ढेर सारे कॉस्मेटिक्स आदि गिफ्ट में मिलते थे। मैं चाहती हूं कि इस साल भी ऐसा ही हो।’ 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘दिल देके देखो’ में प्रीत बनी अंजू जाधव कहती हैं, “मैं इस बार अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ माउंट मैरी चर्च जाने की योजना बना रही हूं।  मेरी ऐसी कोई खास याद नहीं है, लेकिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस त्योहार का जश्न मनाना मुझे हर साल खास अनुभव कराता है। सीक्रेट सांता से मैं बस यही तोहफा चाहती हूं कि वह सभी को खुशियां दें।”

शो ‘दिल देके देखो’ के राहुल यानी अभिषेक बजाज बताते हैं कि इस बार क्रिसमस की कोई खास योजना नहीं है और वो शूटिंग में ही बिज़ी रहेंगे। वो कहते हैं, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि इस साल जश्न शानदार होने वाला है। मेरे लिये क्रिसमस से सबसे जुड़ी सबसे यादगार बात यह है कि इस दिन मैंने किसी को पहली बार प्रपोज किया था। हमेशा याद रखें कि क्रिसमस तोहफे देने, शेयर करने, प्यार करने और क्षमा करने का त्योहार है। इसलिये हम सभी को क्रिसमस के जादू में भरोसा रखना चाहिए।’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यूं तो सब टीवी के ‘खटमल-ए-इश्क’ के कपिलदेव दिनकर यानी विशाल मल्होत्रा क्रिसमस पर भी अपना फैवरेट काम करेंगे जोकि खटमल-ए-इश्क के लिये शूटिंग करना है, लेकिन क्रिसमस से जुड़ी उनकी यादें अपने पापा से जुड़ी हैं।  वो कहते हैं, “मुझे अभी भी याद है कि किस तरह बचपन में मेरे पापा मेरे और मेरी बहन के लिये सांता की तरह कपड़े पहनते थे। जब मैं 13 साल का था, तो क्रिसमस ट्री के नीचे मुझे एक बाइक तोहफे में मिली थी। इस बार क्रिसमस पर मैं सांता बनना चाहूंगा और अपने शो खटमल-ए-इश्क के जरिये सभी को ‘खुशियों‘ का उपहार दूंगा।” 

प्रियाल गौर यानी शो ‘इच्छाप्यारी नागिन’ की इच्छा का कहना है कि क्रिसमस के लिये मेरी अभी तक ऐसी कोई योजना नही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वो कहती हैं, ‘सांता से मैं बस यही तोहफा चाहूंगी कि मेरा शो ‘इच्छाप्यारी नागिन’ अगले 5 साल तक चले। मेरे सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों को क्रिसमस की ढेरों शुभकामनायें। मैं हर किसी को बस खुश देखना चाहती हूं।’

 

ये भी पढ़े-