Christmas Home Decor: क्रिसमस का मौका हो और घर की सजावट न की जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। क्रिसमस की तैयारियों में केक बनाने से लेकर एक-दूसरे को उपहार देने से भी पहले घर को सजावट की जाती है।
क्रिसमस पर घर की साज-सज्जा के लिए लाल और सफेद रंग का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, क्रिसमस ट्री सहित कुछ ऐसी चीजों को होम डेकोर का हिस्सा बनाया जाता है, जिससे आपको क्रिसमस का अहसास आ सके। आपने भी अपने घर में क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर दी होंगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ क्रिसमस के मौके पर घर को खूबसूरत कैसे बनाएं उसके बारे में जानेंगे।
फेयरी लाइटिंग

आपके घर में क्रिसमस फील तब तक नहीं आ सकता, जब तक कि उसमें पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था न हो। हालांकि, क्रिसमस की खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए आप फेयरी लाइटिंग की मदद लें। इस तरह की लाइटिंग आजकल चलन में है। आप इससे ना केवल अपने लिविंग एरिया को खास बना सकते हैं, बल्कि यह अलग-अलग कमरों के लिए भी एक बेहतरीन लाइटिंग ऑप्शन है। फेयरी लाइटिंग में यूं तो आपको कई तरह के डिजाइन्स मिल जाएंगे, लेकिन स्टार फेयरी लाइट काफी पॉपुलर है। इसके अलावा, घर में विंटर लुक को और भी अधिक कोजी बनाने के लिए आप स्ट्रिंग लाइट्स को मैसन जार में रख सकते हैं।
क्रिसमस होम डेकोर के लिए रेथ

क्रिसमस एक ऐसा अवसर होता है, जब हम सभी हॉलिडे मूड में होते हैं। ऐसे में आप अपने घर को अधिक ब्यूटीफुल बनाने और क्रिसमस पर घर को सजाने के लिए रेथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्रिसमस रेथ के लिए आप रेड कलर की रेथ को यूज करें, जिसमें अलग-अलग कलर के फूलों का इस्तेमाल किया गया हो। इसके अलावा, आप व्हाइट स्नो लुक रेथ और व्हाइट या सिल्वर बॉल वाली रेड रेथ को भी घर के मुख्य दरवाजे पर लगा सकते हैं। अगर आपके घर में फायरप्लेस है तो उसके उपर भी क्रिसमस रेथ लगाना एक अच्छा आइडिया हो सकता है।
क्रिसमस होम डेकोर के लिए सॉक्स

क्रिसमस और सॉक्स का एक पुराना नाता है। ऐसी मान्यता है कि क्रिसमस के दिन अक्सर सॉक्स के अंदर अपनी विश लिखकर लटका दी जाए तो इससे सांता आकर उसे अवश्य पूरा करते हैं। ऐसे में आप भी अपने होम डेकोर में क्रिसमस फील एड करने के लिए सॉक्स का इस्तेमाल करें। आप इसे कई जगहों पर लगा सकती हैं। मसलन, रेड एंड व्हाइट सॉक्स को एक लॉन्ग गारलैंड के रूप में दीवार पर हैंग किए जा सकते हैं। इसके अलावा, घर की सीढ़ियों पर भी सॉक्स काफी ब्यूटीफुल लगते हैं।
क्रिसमस होम डेकोर के लिए क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री के बिना यह त्योहार पूरा ही नहीं हो सकता। आप क्रिसमस ट्री को घर में कई बेहतरीन तरीकों से सजा सकते हैं। इसके लिए, आप अपने लिविंग एरिया में एक बिग साइज क्रिसमस ट्री रखें। आप इसे स्ट्रिंग लाइट्स से लेकर डिफरेंट डेकोरेटिव पीसेस की मदद से सजा सकते हैं। आप क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए अपनी क्रिएटिविटी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह क्रिसमस ट्री आपकी क्रिसमस डेकोरेशन का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होगा।
क्रिसमस होम डेकोर के लिए पिलो कवर

आमतौर पर यह देखने में आता है कि हम क्रिसमस डेकोरेशन के दौरान मुख्य चीजों पर ध्यान देते हैं, लेकिन छोटी-छोटी डिटेलिंग पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता। जबकि यह छोटी-छोटी डिटेलिंग ना केवल क्रिसमस डेकोरेशन को अधिक सुंदर बनाती हैं, बल्कि इससे आपके पूरे घर में एक क्रिसमस फील आता है। इसी क्रम में आप घर को सजाने के लिए फेस्टिव क्रिसमस इंस्पायर्ड पिलो कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोशिश करें कि इस खास अवसर पर आप क्रिसमस थीम वाले कवर चुनें, जैसे कि लाल और सफेद रंग के क्रिसमस के विशिष्ट रंगों में बारहसिंगे, पेड़ या देवदार के शंकु आदि।
क्रिसमस होम डेकोर के लिए कलर्स

जब बात क्रिसमस होम डेकोर की हो तो ऐसे में आपको कलर्स पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। आमतौर पर, क्रिसमस पर मुख्य रूप से हरा, सफेद और लाल का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे सिर्फ बिग आइटम्स में भी एड ना करें, बल्कि छोटी-छोटी डिटेलिंग में भी क्रिसमस थीम कलर का इस्तेमाल करें। मसलन, कुकीज बनाते समय, या टेबल को सजाते समय आप इन रंगों को बेहद खूबसूरती के साथ शामिल करें।
क्रिसमस होम डेकोर के लिए कैंडल

क्रिसमस होम डेकोर को एक एलीगेंट टच देने का आसान तरीका है, कैंडल्स का इस्तेमाल करना। आप इन्हें डाइनिंग टेबल के साथ-साथ ड्रॉइंग रूम को भी सजाने के लिए इस्तेमाल करें। यह क्रिसमस थीम्ड बेस्ड कैंडल्स आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी या फिर आप ऑनलाइन भी इन्हें आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप घर पर भी बेहद खूबसूरत क्रिसमस कैंडल बना सकती हैं। इसके लिए, बस एक मेसन जार के बॉटम में ग्रीनरी एड करें। फिर दो-तिहाई हिस्से को पानी से भर दें और कुछ क्रैनबेरी और एक फ्लोटिंग मोमबत्ती रख़ें।