फल फूलदार हरे.भरे वृक्ष, आकर्षक कलाकृतियांए चारों तरफ रंगरोगन, बैठने के लिए सुन्दर जगह, हरी.भरी घास। चौंकिये मत, यह किसी पिकनिक स्पॉट की जगह नहीं है, बल्कि मुरैना के छोटे से कस्बे पोरसा का नागाजी मुक्तिधाम है। यह शायद देश का एकमात्र मुक्तिधाम होगा। जहां लोग पिकनिक मनाने आते हैं। इसके साथ ही यह देश का पहला मुक्तिधाम है जो प्रतिष्ठित इंडिया रिकॉर्ड बुक में वर्ष 2022 में दर्ज किया गया है। आमतौर पर मुक्तिधाम में लोग जाने से परहेज करते हैं। केवल शव जलाने आते हैं। जब घर लौटते हैं तो नहाते हैं। पोरसा का मुक्तिधाम एकमात्र ऐसा मुक्तिधाम हैं, जहां लोग पिकनिक मनाने आते हैं। कारण इसकी सुन्दरता तथा मनोरमता है। इसको इस तरह से संरक्षित व सुन्दर बनाया गया है कि इसकी सुन्दरता देखते ही बनती है। इसे मिनी उपवन की भूमिका दी गई है। लोग यहां आकर शांति व सुकून की सांस लेते हैं। इस मुक्तिधाम में कई तरह की औषधियों के पौधे लगाए गए हैं। यहां पर ऊं की आकृति है। राम की आकृति, मां कीआकृतिएकलश की आकृति तथा भगवान शंकर की मूर्ति बनी हुई है। यह आकृतियां यहां आने वाले दर्शकों का मन मोह लेती हैं।