बॉलीवुड की शानदार और परफेक्ट जोड़ियों में से एक है काजोल-अजय की जोड़ी। एक्शन हो या फिर कॉमेडी दोनों ने हर किरदार में अपने आपको बेस्ट साबित किया है। अजय देवगन बॉलीवुड के बेस्ट कपल अजय देवगन और काजोल की शादी को कुछ महीने पहले ही 22 साल हो गए हैं। इन 22 सालों में दोनों ने सभी कपल्स के आगे एक मिसाल कायम की है। आपको बता दें कि, अजय-काजोल 24 फ़रवरी 1999 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। हालांकि दोनों का स्वाभाव एक दूसरे से बिलकुल अलग है लेकिन इसके बाद भी दोनों में कमल की अंडरस्टैंडिंग है।

अजय देवगन और काजोल की लव मैरिज हुई थी। दोनों ने कई फिल्‍मों में साथ काम किया है। वहीं हाल ही आई फिल्म “तान्हा जी” में भी दोनों ने एक साथ काम किया है। हम सब जानते है कि, अजय-काजोल की जोड़ी बेस्ट है दोनों बेस्ट कपल के खिताब के लिए परफेक्ट मैच है। लेकिन क्या आप इन दोनों की लव स्टोरी जानते है? तो चलिए आज हम आपको अजय-काजोल की लव स्टोरी के बारे में बताएँगे:

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

ऐसे हुई लव स्टोरी की शुरुआत

दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई जब अजय स्ट्रगलिंग एक्टर थे और काजोल एक मुकाम हासिल कर चुकी थी। वहीं फूल और कांटे में अभिनय कर चुके अजय का नाम कभी बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ जोड़ा गया था। सूत्रों की मानें तो यह जोड़ी उस दौरान सबसे हॉट जोड़ी मानी जाती थी। उस दौरान की मीडिया खबरों की मानें तो जब करिश्मा अजय के जीवन में आईं तब अजय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे। मतलब अजय काजोल से पहले करिश्मा और रवीना को डेट कर चुके थें। लेकिन फिर उनकी मुलाकात काजोल से हुई और फिर दोनों की बात आगे बढ़ने लगी।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

दोनों एक दूसरे से है बिलकुल अलग

अजय-काजोल एक दूसरे से बिलकुल अलग नेचर है है और साथ ही दोनों की लव स्टोरी भी काफी अलग है। अजय देवगन काफी शांत स्वाभाव हैं लेकिन सेट में उनसे ज्यादा मजाक कोई और नहीं कर सकता। दोनों की अंडरस्टैंडिंग की वजह से ही बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स की टॉप लिस्ट में इनका नाम शामिल है। आपको बता दें कि, जब दोनों की शादी हुई थी उस समय काजोल 25 की थीं और उनका बॉलीवुड में करियर ऊंचाइयों की उड़ान भर रहा था और अजय देवगन का करियर अच्छा चल रहा था लेकिन काजोल के जितना नहीं।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

इंटरव्यू में किया खुलासा

एक इंटरव्यू में काजोल ने इस बात का खुलासा किया था कि वो जिंदगी और करियर में ठहराव चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने शादी का फैसला लिया था। काजोल का कहना था कि शादी का फैसला लेने से पहले उन्हें बॉलीवुड में काम करते हुए लगभग 9 साल हो गए थे। हर साल 4-5 फिल्में आ रही थीं। सब कुछ था पैसा, शोहरत और कामयाबी पर खुद के लिए ना वक्त था और ना सुकून। एक बड़ा फैसला लेने का वही सही वक्त था। उस टाइम काजोल ने तय किया कि वो उसी से शादी करेंगी जिससे वो प्यार करती हैं और सही टाइम पर करेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

आज तक नहीं किया प्रपोज़

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी में सबसे अजीब बात यही है कि दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था। लेकिन दोनों ये बखूबी जानते थे कि, कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। ऐसी लव स्टोरी तो बॉलीवुड में किसी और की नहीं होगी।

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com