Dhanbad Tourist Spots
Dhanbad Tourist Spots

Dhanbad Tourist Spots: भारत अलग-अलग राज्यों से बना हुआ एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां के हर राज्य की अपनी संस्कृति और पर्यटक स्थल है जो उसे दूसरी जगह से अलग बनाते हैं। हिंदुस्तान के पूर्वी हिस्से में जाने पर झारखंड राज्य का दीदार करने को मिलेगा। यह सबसे खास और खूबसूरत राज्यों में से एक है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से जंगलों की भूमि के नाम से प्रसिद्ध है। यह देश का 15वां सबसे बड़ा राज्य है।

झारखंड एक ऐसी जगह है जहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार स्थल मौजूद है। इन स्थानों का दीदार करने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं। झारखंड की राजधानी रांची की बात करें या फिर यहां के जमशेदपुर और बोकारो की सभी बहुत खूबसूरत हैं। धनबाद भी यहां के प्रमुख शहरों में से एक है जो भारत में कोयला राजधानी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां घूमने फिरने के लिए बहुत कुछ मौजूद है। चल जान लेते हैं कि यहां क्या देखा जा सकता है।

panchet dam
panchet dam

धनबाद में आपको यह खूबसूरत से झील देखने को मिलेगी जिसकी सुंदरता आपका दिल जीत लेने वाली है। यहां प्रकृति की अद्भुत शांति के बीच आप झील के किनारे बेहतरीन समय गुजार सकते हैं। यह केवल धनबाद नहीं बल्कि पूरे झारखंड में आकर्षण का केंद्र है। यह कृत्रिम झील है जो हमेशा से पर्यटकों को आकर्षित करती आई है। इसके आसपास हरियाली फैली हुई है जहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। यहां पर प्रवासी पक्षियों का घर भी है।

यह धनबाद में मौजूद है के ऐतिहासिक जगह है जिसका दीदार आपको जरूर करना चाहिए। यह भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और जनजाति के लोकनायक बिरसा मुंडा के नाम पर बनाया गया एक खूबसूरत पार्क है। 21 एकड़ जमीन में फैला हुआ यह पार्क अपने तरह-तरह के पेड़ों और हजारों किस्म के फूल के लिए पहचाना जाता है। लोग अक्सर यहां पर मौज मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड पर पिकनिक मनाने के लिए यह बेस्ट स्थान है।

bhatinda falls
bhatinda falls

भटिंडा नाम सुनकर पंजाब के बारे में मत सोचिए धनबाद रेलवे स्टेशन से 14 किलोमीटर की दूरी पर यह खूबसूरत सा फॉल मौजूद है। यह पूरे झारखंड में प्रसिद्ध है और हजारों लोग यहां पर घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं। यह ऊंची नीची पहाड़ियों के बीच मौजूद एक झरना है जो अपने लुभाने दृश्यों की वजह से प्रसिद्ध है। प्रकृति प्रेमियों को यहां की हरियाली आकर्षित करने का काम करती है। मानसून के समय यहां की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

यह खूबसूरत सा डम मुख्य शहर से 84 किलोमीटर दूर मौजूद है। बाराकर नदी के तट पर मौजूद यह जगह पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। लोगों को अक्सर यहां सुकून भरा समय गुजारने के लिए आते हुए देखा जाता है। दिसंबर से जनवरी के बीच यहां पर्यटक काफी ज्यादा पहुंचते हैं। कुछ लोग वीकेंड में अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां आते हैं।

धनबाद में यह खूबसूरत सा डैम मौजूद है जो अपनी सुंदरता से लोगों को आकर्षित करता है। यह पंचेत नाम की एक पहाड़ी के पास मौजूद है, जिसकी वजह से इसका यह नाम पड़ा है। यह झारखंड के प्रमुख डैम में से एक है। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए अक्सर पर्यटक यहां पर पहुंचते हैं। लोगों को यहां पिकनिक मनाते और सुकून भरी शाम गुजारते देखा जाता है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...