क्रिसमस से पहले दुल्हन की तरह सजा लंदन का ये है 130 साल पुराना टावर ब्रिज
London Tower Bridge : लंदन टावर ब्रिज को क्रिसमस से पहले दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस टावर की खासियत
London Tower Bridge : लंदन का टावर ब्रिज (Tower Bridge) ब्रिटेन का एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक ब्रिज है, जो टेम्स नदी (River Thames) पर स्थित है। यह ब्रिज 1894 में बनकर तैयार हुआ था यानी इसे 130 साल से अधिक समय हो गया है। यह विक्टोरियन गॉथिक और आधुनिक तकनीकी इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है। हर साल इस टावर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। आइए जानते हैं इस टावर की खासियत-
Also read: सर्दियों में तुलसी की चाय पीने के 5 फायदे
हर साल दुल्हन की तरह होती है तैयार
लंदन में स्थिल यह टावप ब्रिज हर साल दुल्हन की तरह तैयार होती है। इसके चारों ओर हर गली, इमारत एलईडी लाइट्स से जगमगाती है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
इस 130 पुराने टॉवर की खूबसूरती की तस्वीर ड्रोन की मदद से ली जाती है। इसके चारों ओर शॉपिंग स्ट्रीट, बाजार, मेला ग्राउंट इत्यादि लगे होते हैं, जो क्रिसमस की शाम को लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
लंदन टावर ब्रिज से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

निर्माण और डिजाइन
इस मशहूर टावर ब्रिज को होरेस जोन्स और जॉन वुल्फ बैरी (John Wolfe Barry) ने डिज़ाइन किया था। इसमें दो टावर हैं, जिन्हें दो वॉकवे और एक चलने वाला पुल (bascule bridge) जोड़ता है। इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि यह नदी में आने वाले जहाजों को रास्ता दे सके, साथ ही लोगों और वाहनों को पार जाने की सुविधा प्रदान कर सके।
टावर की विशेषताएं
यह पुल दो भागों में खुल सकता है, ताकि ऊंचे जहाज आसानी से गुजर सकें। पुल की लंबाई 800 फीट है, और इसकी ऊंचाई 213 फीट है। इसके ऊपरी हिस्से में एक पैदल मार्ग है, जो एक खूबसूरत व्यू प्रदान करता है।
टावर ब्रिज संग्रहालय
इसमें एक म्यूजियम है, जहां आप इसके निर्माण, इतिहास और तकनीकी पहलुओं के बारे में जान सकते हैं। इसमें विक्टोरियन-युग के इंजन और अन्य ऐतिहासिक वस्त्र देखी जा सकती हैं।

लोगों को बीच है आकर्षक का केन्द्र
यह ब्रिज न केवल लंदन की एक आइकॉनिक संरचना है, बल्कि आज भी परिवहन और पर्यटन के लिए उपयोग किया जाता है। रात में इसे खूबसूरत रोशनी से सजाया जाता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
कुछ रोचक तथ्य
- टावर ब्रिज को अक्सर लंदन ब्रिज के साथ भ्रमित किया जाता है, लेकिन दोनों अलग-अलग पुल हैं। 2012 के ओलंपिक्स में इस पर विशाल ओलंपिक रिंग्स को सजाया गया था।
- यह पुल सिर्फ एक इंजीनियरिंग चमत्कार नहीं है, बल्कि लंदन की पहचान का प्रतीक भी है। यदि आप लंदन जाएं, तो इस ऐतिहासिक स्थल को देखना अवश्य चाहिए।
