Tulsi Tea Benefits: आयुर्वेद में तुलसी को जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है। यह आपकी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मददगार है। खासतौर पर नियमित रूप से सर्दियों में तुलसी की चाय पीने से आप इस दौरान होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता हैं। दरअसल, तुलसी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स, एप्डाप्टोजेनि प्रभाव होता है, जो आपको सर्दियों में होने वाली समस्याओं से दूर रख सकता है। रोजाना सर्दियों में तुलसी की चाय पीने से सर्दी-जुकाम, खांसी की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह कई तरह के आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में तुलसी की चाय पीने के फायदे क्या हैं?
Also read: गर्दन का मोटापा कम करने के तरीके: Neck Fat Burning Tips
सर्दी जुकाम से राहत

तुलसी की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण सर्दियों में होने वाली कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी को दूर कर सकता है। ऐसे में तुलसी से बनी चाय का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। साथ ही यह इस दौरान होने वाली सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर कर सकता है।
सिरदर्द से राहत
सर्दियों में सिरदर्द की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में तुलसी की चाय आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। नियमित रूप से तुलसी से बनी चाय का सेवन करने से सिरदर्द को कम कर सकते हैं।

स्ट्रेस करे कम
तुलसी में मौजू गुण स्ट्रेस की समस्याओं को दूर कर सकता है। इसमें मौजूद यौगिक मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन और डोपामाइन को संतुलित करने में मददगार हो सकता है। साथ ही तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण होता है, जो ब्लड प्रेशर और सूजन की परेशानी को कम कर सकता है।
बालों के लिए है फायदेमंद
तुलसी की पत्तियों में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प से फंगस और डैंड्रफ के विकास को रोक सकता है। अगर आप बालों से डैंड्रफ की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों की चाय पिएं।
स्किन की समस्याएं करे दूर
तुलसी त्वचा के दाग-धब्बों और मुहांसों को दूर करने में मदद करती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और समय से पहले एजिंग की समस्याओं को रोक सकता है। तुलसी हमारे बालों की जड़ों को भी मजबूत कर सकता है। ऐसे में अगर आप झड़ते बालों की परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो इससे बनी चाय का सेवन जरूर करें।
तुलसी की चाय का सेवन करने से न सिर्फ सिरदर्द, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी दूर हो सकती है बल्कि यह हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, पेट में दर्द जैसी परेशानी को भी दूर कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही तुलसी से बनी चाय का सेवन करें।
