Clifford's Tower
Clifford's Tower

Clifford’s Tower: इग्लैंड के यार्क शहर में बनी 800 साल पुरानी मध्यकानील धरोहर क्लिफोर्ड टावर का 50 लाख पाउंड की लागत से मेकओवर किया गया है। यार्क कैसल का ये बुर्ज किंग हेनरी तृतीय के लिए सन् 1200 में बनाया गया था। 1684 में आग लगने के बाद से इस टावर पर सैलानियों का जाना प्रतिबंधित था। मगर अब पर्यटक शाही प्रतिबंधित कमरों तक भी जा सकते हैं।

लगभग 19 सालों से चल रहे जीर्णोंधार के बाद इस दो मंजिले टावर के प्लेटफार्म और फर्श दोनों ही लकड़ी से बनाए गए हैं। इसकी छत से पूरे शहर का खूबसूरत नज़ारा नज़र आता है। 340 वर्षों से प्रतिबंधित कमरों तक अब सैलानी जा पांएगे और प्राचीन काल से जुड़ी कभी स्मृतियों की जानकारी हासिल कर पांएगे।

Leave a comment