सोनाली बेंद्रे ने अपनी किताब, ‘ द मॉडर्न गुरुकुल माय एक्सपेरिमेंट विद पेरेंटिंग’, में पेरेंटिंग के अपने अनुभव और उनसे मिली सीख को साझा किया है. सोनाली के बेटे रणवीर की उम्र 10 साल है और इस किताब में उन्होंने 10 वर्षों के अनुभव से जो कुछ समझा और सीखा है, उसी का विवरण है।

 

 

 

 

 

 

इन दिनों सोनाली अपनी इस बुक के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। सोनाली के अनुसार पहले बच्चे संयुक्त परिवार में पलते-बढ़ते थे इसलिए उनका सम्पूर्ण विकास होता था, लेकिन एकाकी परिवार का चलन है। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उनके अनुसार हमें सारी उम्मीद स्कूल से नहीं रखनी चाहिए, बल्कि खुद भी बच्चे के विकास के लिए तत्परता बनाये रखना चाहिए।

 

गौरतलब है की सोनाली के पहले ट्विंकल खन्ना मिसेज फनीबोन्स कॉलम लिखती आ रही हैं जिसमे वे अपने विचार शेयर करती हैं. शिल्पा शेट्टी ने भी ‘द ग्रेट इंडियन डाइट’ नामक किताब लिखी है.