1. माधुरी दिक्षित नेने

फैमिली के साथ माधुरी की तस्वीर
माधुरी दिक्षित ने जब डॅा श्रीराम नेने से शादी करने का मन बनाया तो साथ में उन्होंने ये मन भी बना लिया था कि वो इंडिया में अपनी सेलिब्रिटी स्टेटस छोड़कर डॅा नेने के साथ विदेश में एक नॅार्मल लाइफ जीएंगी। फैमिली प्लान करने से पहले वो डेनवर शिफ्ट हो गईं । उनके 2 बच्चे हैं और 5 साल बाद उन्होंने ग्लैमर जगत में वापसी की और इन दिनों फिल्म, टीवी, डांस अकादमी और स्टेज शोज़ में एक्टिव रहती हैं।
2. काजोल

बेटी न्यासा और युग के साथ काजोल
काजोल का नाम इंडस्ट्री की सर्वाधिक कमाई करने वाली हिरोइन्स में शामिल रहा हैए फिर भी शादी के बाद काजोल ने 2001 से लेकर 2006 तक खुद को इंडस्ट्री से पूरी तरह अलग कर सिर्फ अपने बच्चों कि परवरिश पर ध्यान दिया। 2007 में काजोल ने फना से कमबैक किया और आज भी उनके फैन्स उनके लुक्स और टैलेंट के कायल हैं।
3. ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिषेक और आराध्या के साथ ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय को वर्ल्ड की सबसे खुबसूरत महिला का दर्जा हासिल हैए फिर भी बेटी आराध्या के होने के बाद ऐश्वर्या ने प्रेग्नेन्सी के दौरान बढ़े अपने वजन को घटाने की कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई। ऐश्वर्या ने धीरे.धीरे वजन कम किया और आराध्या के ढ़ाई साल के होते ही फिल्म साइन कर ली। सिर्फ आराध्या के साथ ही नहीं, ऐश्वर्या अपनी पूरी फैमिली के साथ भी अक्सर नज़र आती हैं।
4. सोनीली बेंद्रे

पति गोल्डी बेहल और बेटे के साथ सोनाली
सोनाली बेंद्रे ने लगभग 10 साल तक लगातार फिल्मों में काम किया, फिर शादी और बेटे रनवीर के होने के बाद उन्होंने शाहरूख खान की ‘कल हो न हो’ में स्पेशल अपीयरेंस से वापसी की और आज वो फिल्मों के अलावा टीवी शोज़ में बतौर जज और होस्ट एक्टिव हैं। सोनाली ने हाल में पेरेंटिंग से जुड़े अपने अनुभवों पर एक किताब भी लिखी है।
5. शिल्पा शेट्टी

2013 के आईपीएल में राज कुंदरा और बेटे विवान के साथ शिल्पा
लंबे सबय से शिल्पा ने फिल्मों से खुद को दूर रखा है, लेकिन ग्लैमर वर्ल्ड में उनका नाम उनकी फिटनेस के लिए हमेशा लिया जाता है। शादी और बेबी के बाद शिल्पा ने अपनी पहचान एक सफल बिज़नेस वुमन के तौर पर बनाई है । फिटनेस से जुड़ी उनकी शिल्पा शेट्टी योगा लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
6. जूही चावला

पति जय मेहता के साथ जूही चावला
जूही ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1986 में की थी और आज भी वो टीवी और फिल्मों में ऐक्टिव हैं। जूही ने 1995 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं। पिछले 10 सालों में जूही ने ज्यादातर आर्ट फिल्मों में काम कर अपने चुलबुले इमेज को तोड़ते हुए क्रिटिक्स की खूब तारीफें बटोरी हैं। ऐक्टिंग के अलावा जूही स्पोर्टस व प्रोडक्शन हाउस में भी शाहरुख खान के साथ पार्टनरशिप में ऐक्टिव हैं।

अक्षय के साथ ट्विंकल ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की
ट्विंकल खन्ना ने भले ही अपना करियर फिल्मों से शुरू किया हो, लेकिन उन्होंने कई बार खुलकर कहा कि फिल्में करना उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। अक्षय कुमार से शादी करते ही उन्होंने फिल्में करना बंद कर दिया और अपने शौक को अपना प्रोफेशन बनाया। आज वो एक सफल हाई प्रोफाइल इंटीरियर डिज़ाइनर और कॅालम्निस्ट होने के साथ 2 बच्चों की मां भी हैं।
8. लारा दत्ता

सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली दूसरी इंडियन वुमन हैं लारा दत्ता। कई फिल्मों में काम करने के बाद लारा ने महेश भूपति से शादी की और प्रेग्नेन्सी के बाद से फिल्मों से खुद को दूर रखते हुइ भी उनकी फिटनेस और लुक्स में कोई कमी नहीं आई है। प्रेग्नेन्सी के दौरान भी वो जब-जब कैमरे में कैद हुई, लोग उनके फैशन सेन्स के सभी कायल हो गए।
9. रवीना टंडन

अपनी बड़ी बेटियों के साथ रवीना
फिल्म जगत में रवीना अपने 25 साल पूरे कर चुकी हैं। रवीना ने अपनी शादी के कई साल पहले दो बेटियों को गोद लिया था। उन्होंने अनिल थडानी से शादी की और उनके दो बच्चे रनबीरवर्धन और राशा हैं ।

समायरा और किआन राज कपूर के साथ करिश्मा
बेशक आजकल करिश्मा तलाक और कोर्ट के झंझटों में फंसी हैं लेकिन इसमें भी वो हर जगह अपने बच्चों के अधिकार से कोई समझौता नहीं होने दे रही हैं। करिश्मा ने भी बच्चों के लिए अपने करियर में ब्रेक लिया और समय-समय पर काम भी करती गई। कई सोशल ईवेंट्स में करिश्मा अपने बच्चों के साथ नज़र आती हैं।
फिल्म स्टार्स ने दी गृहलक्ष्मी रीडर्स को वूमंस डे पर बधाई
सब टीवी की टॉप 5 किरदारों ने क्या कहा हैप्पी वूमेंस डे पर-जानिए
दर्द ,शक्ति,सम्मान का आइना है नारी -देखें इस वीडियो में
ट्राई करें ये 4 झटपट बनने वाले किटी पार्टी रेसिपीज़
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
