बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित आए दिन सुर्खियों में शुमार रहती हैं। वह कभी अपने डांस के चलते, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियां बटोरती है। आपको बात दें माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 में हुआ था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शोक था। ऐसे में उन्होंने इंडस्ट्री में जुड़ते ही खूब नाम कमाया। इंडस्ट्री में इतने साल बीत जाने के बाद भी उनका जादू बरकरार है। वह आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्हे आज भी इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस में गिना जाता है। इसके अलावा वह रियलिटी शोज में भी आए दिन नजर आती रहती है जिसके चलते सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव और चर्चा में रहती हैं।
View this post on Instagram
माधुरी ने अपने करियर में पुरस्कार पद्म श्री सहित कई सारे अवार्ड्स अपने नाम किए है। माधुरी हिंदी सिनेमा जगत की एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसे 14 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है और आज भी उनके फैन्स उन्हे देखने के लिए पागल हो जाते है। वहीं अब अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। उनकी लाइफ किसी कहानी से कम नहीं है। आज हम आपको माधुरी दीक्षित की पर्सनल लाइफ की कहानी बताने जा रहे है साथ ही आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में भी बताने जा रहे है जो काफी ज्यादा रोमांटिक है।
View this post on Instagram
डॉक्टर नेने से शादी
आपको बता दें करोड़ों दिल पर राज करने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की शादी डॉक्टर नेने के साथ हुई। इस दौरान माधुरी दीक्षित अपनी करियर की ऊंचाइयों पर थी। ऐसे में उनकी अचानक शादी की खबर सुन उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हो गए थे। दरअसल एक्ट्रेस ने मात्र 17 साल की उम्र में राजश्री की फिल्म ‘अबोध’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही, जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ वापस अपनी पढाई पर ध्यान दिया। लेकिन इसे बाद भी उन्होंने फिल्म से नाता नहीं छोड़ा।
View this post on Instagram
उन्होंने अपनी कोशिशों के चलते बॉलीवुड में इस फिल्म के बाद एक से एक सुपरहिट फिल्में दी है। जिसके बाद से ही वह लाखों फैन्स के दिलों पर राज करने लग गई। लेकिन जब वह डॉक्टर श्रीराम नेने के प्यार में ‘पागल’ हुईं तब उन्होंने सबकुछ छोड़कर उनके साथ घर बसाने का फैसला लिया था। ऐसे में माधुरी ने डॉक्टर नेने के साथ 17 ऑक्टोबर 1999 में शादी कर ली।
डॉक्टर नेने और माधुरी की पहली मुलाकात
आपको बता दें एक्ट्रेस ने डॉक्टर नेने के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात को लेकर जब एक इंटरव्यू में बताया कि डॉक्टर श्रीराम नेने से मेरी पहली मुलाकात संयोग से भाई की पार्टी (लॉस एंजेलिस) में हुई थी। यह बहुत शानदार था क्योंकि मैं यह जानकर हैरान थी कि श्रीराम नेन मेरे बारे में नहीं पता कि मैं एक अभिनेत्री हूं और हिंदी फिल्मों में काम करती हूं। उन्हें इस बारे में कोई भी आइडिया तक नहीं था। इसलिए यह बेहद अच्छा था। वहीं हमारी मुलाकात पहली के बाद उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या आप मेरे साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? मुझे लगा कि ठीक है, पहाड़ भी हैं और बाइक भी है। लेकिन पहाड़ों पर जाने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह मुश्किलों भरा है।
उन्होंने आगे बताया कि यहीं से हम दोनों एक-दूसरे के करीब आए और हमें प्यार हो गया। इसके बाद कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करने का फैसला किया। ऐसे में आज दोनों के दो बेटे रियान और एरिन नेने हैं। इन दिनों लॉक डाउन में पूरा परिवार एक साथ टाइम बिता रहा है। ऐसे में सभी बेहद खुश है। चौंकाने वाली बात ये है जब माधुरी श्रीराम से मिली थीं वह एक सुपरस्टार थीं लेकिन फिर भी श्रीराम नेन को उनके बारे में नहीं पता था। उनको नहीं पता था कि माधुरी एक अभिनेत्री हूं और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। लेकिन माधुरी को श्रीराम की बात पसंद आई थी।
View this post on Instagram
आपको बात दे, जब माधुरी ने अमेरिकी डॉक्टर से शादी की थी उनका करियर बुलंदी छू रहा था। वह अपने करियर में काफी ज्यादा व्यस्त थी। उनके पास वक्त कई प्रोजेक्ट थी थे। लेकिन शादी के बाद ऐसे में माधुरी हवाई में अपना दस दिन का हनीमून ख़त्म होते ही भारत वापस आईं और सारे प्रोजेक्ट्स खत्म कर दिए थे। बाद में वह पति के पास अमेरिका चली दई थीं। जिसके बाद फैन्स को बड़ा झटका लगा था क्योंकि तब माधुरी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।
View this post on Instagram
भारत में की वापसी
अमेरिका में करीब 12 साल रहने के बाद फिर से एक्ट्रेस ने भारत में वापसी की। जिसके बाद ही उन्होंने फिल्म में वापस एंट्री की। भले अब माधुरी को फिल्मों में वो सफलता ना मिल पाई हो जो शादी के पहले मिली थी लेकिन अब वह कई शोज को जज करती हैं। साथ ही फैंस के बीच अभी भी वह उतनी ही फेमस है जितनी पहले थी।
Celebrity Beauty Tips – माधुरी दीक्षित की तरह आप भी अपने बालों का ऐसे रखे ख्याल, ये है टिप्स
