सामग्री :
- आलू 4 मध्यम
- प्याज 4 मध्यम
- तेल 3 बड़ा चम्मच
- जीरा ½ छोटा चम्मच
- कलौंजी 2 चुटकी
- सरसों के दाने 2 चुटकी
- सूखी लाल मिर्च 2 (दरदरी)
- मेथी दाना 1 चुटकी
- अदरक ½ लंबा कटा
- कढ़ी पत्ता 7-8
- हल्दी ½
- छोटा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
- धनिया (कटा हुआ) 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च (लंबी कटी हुई) 1
विधि :
- आलू छीलकर उसे धो लें फिर आलू को 1/4 इंच की मोटाई के गोल टुकड़ों में काटें।
- गर्म तेल में धीमी आंच पर जीरा, सौंफ, कलौंजी, मेथी व सरसों दाना डालें ½ मिनट भूनने के बाद लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालें।
- फिर प्याज डालें व गुलाबी होने तक भूनें।
- इसमें हल्दी डालने के बाद आलू, धनिया, हरी व लाल मिर्च डालकर चलाएं। आंच धीमी करके पकाएं व ढक्कन लगा दें।
- आलू नरम होने तक 10-12 मिनट पकाएं, फिर ढक्कन हटा कर चाट मसाला डालें और परोसें।
ये भी पढ़ें-
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
