पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें सुर्खियों में छाई हुईं थी लेकिन लगता है अब हेडलाइंस में आने की बारी अरबाज़ खान की है। दरअसल, हाल ही में अरबाज़ खान ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है। 

अरबाज़ ने अपनी पोस्ट डाइवोर्स लाइफ के बारे में बताते हुए कहा कि वो जिंदगी के जिस मोड़ पर हैं उससे लगता है कि दोबारा घर बसाने के बारे में सोच सकते हैं । 

 

मलाइका की शादी की खबरों के बीच अरबाज ने कहा, ‘मैं भी शादी करूंगा । ये एक ऐसी प्रथा है जो हमारे देश में सालों से चली आ रही है । कई बार कुछ शादियां नहीं चल पाती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह प्रथा खराब है। मैं नौजवानों को शादी करने की सलाह जरूर दूंगा।’
 

 

‘मेरा रिश्ता जिस तरह से खत्म हुआ, मुझे उससे कोई शिकायत नहीं है। हमारी जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक ही चीजें बिगड़ गईं। हालांकि अब मेरी जिंदगी ठीक रास्ते पर है और ऐसा हो सकता है कि मैं दोबारा घर बसा लूं।’

 

वो आगे कहते हैं, ‘मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो यह कहता घूमे एक बार मेरी शादी नहीं चली तो दोबारा करने का क्या फायदा ?ऐसा हो सकता है कि मैं दोबारा शादी कर लूं। हालांकि ऐसा तभी होगा जब सही समय और सही इंसान मेरी जिंदगी में आएगा।’
 

 

बता दें कि अरबाज खान इन दिनों मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं । जॉर्जिया और अरबाज की उम्र में 22 साल का फर्क है । जिनके साथ वो लगातार स्पॉट होते रहते हैं। कुछ समय पहले अरबाज खान ने खुद ही यह बताया था कि वो जॉर्जिया के साथ रिश्ते में हैं और जिंदगी को नई दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।