Arbaaz Khan wife Shura gives birth to baby girl Salman becomes uncle
Arbaaz Khan wife Shura gives birth to baby girl Salman becomes uncle

Overview: अरबाज खान की वाइफ शूरा ने दिया नन्ही परी को जन्म

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान के घर खुशियों की बहार आ गई है। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

Arbaaz Khan Wife Sshura Welcome First Child: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान के घर खुशियों की बहार आ गई है। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद पूरा खान परिवार जश्न में डूब गया है। शूरा को 4 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 5 अक्टूबर को यह ‘गुड न्यूज’ सामने आई। बताया जा रहा है कि मां और बेटी दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं, हालांकि शूरा अभी अस्पताल में ही हैं।

अरबाज और शूरा ने फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

इस खबर ने सिर्फ परिवार वालों को ही नहीं, बल्कि अरबाज और शूरा के फैंस को भी खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया है। यह खुशी तब और भी बढ़ गई, जब बीते दिन परिवार ने शूरा का बेबी शॉवर मनाया, जहां सलमान खान, सोहेल खान, सलमा खान समेत पूरे परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी।

खान परिवार को मिली पहली राजकुमारी

अरबाज खान के लिए यह मौका बेहद खास है, क्योंकि वह 25 साल बाद दोबारा पिता बनने का सुख अनुभव कर रहे हैं। अरबाज को अपनी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा से बेटा अरहान खान है और अब वह एक बेटी के पिता बने हैं। यह बच्ची खान परिवार के लिए डबल खुशी लेकर आई है। दरअसल, अरहान और सोहेल खान के दोनों बेटे हैं, ऐसे में यह नन्ही परी खान खानदान की पहली बेटी है। घर-आंगन में एक छोटी राजकुमारी के कदम रखने से पूरा परिवार खुशी से अभिभूत है। इसी के साथ सलमान खान एक बार फिर से चाचा बन चुके हैं। 

पटना शुक्ला के सेट पर शुरू हुई प्रेम कहानी

अरबाज और शूरा की प्रेम कहानी तब शुरू हुई, जब दोनों कथित तौर पर फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर मिले थे। शूरा उस फिल्म में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। दोनों ने दिसंबर, 2023 में शादी की थी और शादी के दो साल पूरे होने से पहले ही वे दो से तीन हो चुके हैं। अरबाज खान ने जून महीने में एक इंटरव्यू के दौरान मीडिया में शूरा के गर्भवती होने की खबर दी थी। उन्होंने तब पिता बनने को लेकर अपनी थोड़ी नर्वसनेस, लेकिन एक्साइटमेंट भी जाहिर की थी। 

अरहान को मिली छोटी बहन

अरबाज और शूरा की उम्र में 22 साल का अंतर है, जहां एक्टर 57 साल के हैं, वहीं शूरा 35 साल की हैं। लेकिन यह उम्र का फासला उनके प्यार के आड़े कभी नहीं आया। अब, उनकी शादी की तीसरी सालगिरह से पहले, उनका घर बच्चे की किलकारी से गूंज उठा है। हालांकि, कपल की ओर से अभी इस खबर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह बात आग की तरह फैल चुकी है कि अरहान खान को एक छोटी बहन मिल गई है। अब सभी को इंतजार है कि अरबाज और शूरा कब इस नन्ही परी की पहली झलक अपने फैंस के साथ साझा करते हैं।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...