बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल तीसरी बार बाप बनने की वजह से सुर्खियों में हैं। और इस दौरान वह आजकल अपनी वह अपनी गर्लफ्रेंड का प्रेग्नेंसी टाइम मालदीव्स में छुट्टियां मना कर एंजॉय कर रहे हैं। अर्जुन अपनी लेडी लव गैब्रिएला के साथ मालदीव के एग्जॉटिक बीच पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं जहां की तस्वीरें  दोनो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार शेयर कर रहे हैं।
 
alt=''
अर्जुन रामपाल ने अपनी लेडी लव गैब्रिएला के साथ फोटो शेयर की. शर्टलेस फोटो में अर्जुन काफी बोल्ड लग रहे हैं. फोटो में वो अपनी गर्लफ्रेंड को पकड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी फोटो को कैप्शन दिया,  “When you wake up to this, you know you are blessed. #Maldives #anantaraveli #thelife”

 

 

वहीं अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने भी अपने वेकेशन से फोटो साझा की है. फोटो में अर्जुन और गैब्रिएला दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग दिख रही है. फोटो में अर्जुन ग्रे शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनकी लेडी लव व्हाइट टी-शर्ट में पहने नजर आ रही हैं. गैब्रिएला ने अपनी फोटो को कैप्शन दिया, “Tropic of Aries.”

 

 
 
बता दें कि अर्जुन ने अपने पिता बनने की खबर खुद बताई थी। यह बताया था कि वह तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद प्रेग्नेंट हैं। अर्जुन अपने खुलासा के साथ गैब्रिएला के संग एक फोटो शेयर की थी, जिसमें गैब्रिएला का बेबी बंप दिखाई दे रहा था।इन दोनों को लंच करते और हॉस्पिटल जाते कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। मीडिया में आजकल अर्जुन रामपाल सुर्खियों में हैं।