Arjun Rampal Baby Boy: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को एक नई खुशखबरी दी है और बताया है कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस तरह से 50 साल की उम्र में अर्जुन रामपाल चौथे बच्चे के पिता बन गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।
50 की उम्र में पिता बने अर्जुन रामपाल
एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक बेबी टॉवल की तस्वीर पोस्ट की है। जिस पर लिखा है हेलो वर्ल्ड और इस पर पूह की तस्वीर बनी हुई है। एक्टर ने अपने बच्चे की इस दुनिया में आने की खुशी जताई है और उनकी खुशी को देखकर फैंस भी काफी खुश हैं।
नहीं की है शादी
बता दें कि गैब्रिएला और अर्जुन दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपनी पहली पत्नी मैहर से एक्टर तलाक के बाद दोनों की डेटिंग शुरू हुई थी। इनका पहले से एक बच्चा है जो हाल ही में 4 साल का हुआ है।
21 सालों में खत्म हुआ रिश्ता
एक्टर ने पहली शादी 21 सालों के लंबे सफर के बाद खत्म की थी। उन्होंने सुपरमॉडल मेहर से 2019 में तलाक लिया था। इन दोनों की मिहिका और मायरा नाम की दो बेटियां हैं। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही अब्बास मस्तान की फिल्म पेंट हाउस में देखा जाने वाला है। इसके अलावा उनके पास स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म फिल्म क्रैक भी है जिसमें उनके साथ विद्युत जामवाल नजर आएंगे।