बॉलीवुड में एक तरफ जहां आलिया और रणबीर के प्यार के चर्चे सुर्खियों में रहते हैं वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शादी की खबरों में घिरे रहते हैं। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने इस विषय पर कुछ भी साफ- साफ नहीं कहा है। लेकिन हाल ही में जब अर्जुन कपूर से उनकी और मलाइका की शादी को लेकर बात की गई तो  उन्होंने इस बात पर हामी भरते हुए कहा कि उनकी शादी को लेकर अटकलें स्वाभाविक हैं, क्योंकि उनके यार-दोस्त अपनी खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। ऐसे में लोगों का उनकी शादी के बारे में पूछना कोई बड़ी बात नहीं है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जब उनसे शादी के बारे में सवाल किया तो अर्जुन कपूर कहा, ‘मेरी शादी को लेकर जिस तरह की अटकलें लगाई जाती है वे समझ में आती हैं और यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि मेरे कई सारे दोस्तों की शादी हो चुकी है. इस वजह से सबको लगता है कि मुझे भी शादी कर लेनी चाहिए, क्योंकि मेरे दोस्तों की शादी हो चुकी है. ‘बता दें शुरुआती दिनों में अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को सबसे छिपाकर रखा था. हालांकि अब ऐसा कुछ भी नहीं है, क्योंकि दोनों अकसर किसी पार्टी में या एयरपोर्ट पर एक साथ देखे जा  सकते हैं।

अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मैं अभी अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी में बहुत खुश हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहता हूं. पिछले कुछ महीनों से मैंने कुछ भी छिपाकर हीं रखा, इसलिए जब भी ऐसा कुछ कहने लायक होगा तो मैं इसके बारे में जरूर बात करूंगा.’ इन दिनों 33 वर्षीय अर्जुन कपूर राजकुमार गुप्ता की आने वाली फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ (India’s Most Wanted) में एक खुफिया अधिकारी के रूप में नजर आएंगे. ये फिल्म 24 मई को रिलीज होने वाली है.