Arjun Rampal Bold Journey
Arjun Rampal Bold Journey

Arjun Rampal Journey: अर्जुन रामपाल एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत कर बॉलीवुड में कदम रखा। उनका ऊंचा लंबा कद, अट्रैक्टिव फेस कट और सीरियस लुक के चलते वह हमेशा स्क्रीन पर एक डिफरेंट अपील लेकर आते हैं। फिल्मों में आने से पहले अर्जुन रामपाल फैशन इंडस्ट्री में काफी प्रसिद्ध थे। अर्जुन रामपाल सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर बहुत चर्चा में बने रहते हैं। शाहरुख खान और रणबीर कपूर के साथ उनकी नाराजगी खुलकर सामने आई। वहीं सुजैन खान के साथ उनके रिश्ते को लेकर मीडिया में अक्सर चर्चा की गई। आइए आज हम अर्जुन रामपाल की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में जरा नजदीक से जानते हैं। 

जबलपुर मध्य प्रदेश में जन्मे अर्जुन रामपाल की पर्सनैलिटी और लुक ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में लोकप्रिय बना दिया। मेहर जेसिया, जो एक सुपर मॉडल थीं, उन्होंने सबसे पहले अर्जुन को मॉडलिंग में लाने में जरूरी भूमिका निभाई। जहां से उनकी लाइफ में एक नया मोड़ आया। जल्द ही अर्जुन रामपाल देश के टॉप मॉडल में शामिल हो गए। 2001 में अर्जुन रामपाल ने ‘प्यार, इश्क और मोहब्बत’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म काफी बड़ी हिट तो नहीं रही लेकिन अर्जुन की अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

अर्जुन रामपाल ने शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ फिल्म में काम किया है, जिसमें अर्जुन रामपाल ने निगेटिव रोल निभाया और उनकी काफी प्रशंसा हुई। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे रहे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अर्जुन रामपाल को शाहरुख का क्लोज फ्रेंड भी कहा गया, लेकिन दोनों के रिश्ते में बाद में दरार आने की खबरें भी मिलीं, क्योंकि अर्जुन रामपाल को शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस द्वारा कुछ प्रोजेक्ट से रिप्लेस कर दिया गया था। अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर और शाहरुख खान की पत्नी गौरी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिससे दोनों परिवारों की दोस्ती में भी दूरी देखने को मिली।

अर्जुन रामपाल ने फिल्म रॉय में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया। इस फिल्म में रणबीर कपूर सिर्फ एक कैमियो में थे, लेकिन फिल्म की मार्केटिंग उन्हीं के नाम पर की गई, जिससे अर्जुन रामपाल नाखुश थे। अर्जुन ने इस बात को जग जाहिर किया कि फिल्म के प्रमोशन के समय भी उन्हें कम महत्व दिया गया। इससे साफ पता चलता है कि इंडस्ट्री में स्टार पावर और पॉलिटिक्स काफी हद तक प्रभाव डाल सकती है। चाहे कोई एक्टर टैलेंटेड हो या नहीं। 

अर्जुन रामपाल की पर्सनल लाइफ एक समय में काफी चर्चा में रही, जब उनका और ऋतिक रोशन की वाइफ सुजैन खान का नाम एक साथ जोड़ा गया। खबरें यह भी बताती हैं कि सुजैन और अर्जुन के रिश्ते की वजह से ही रितिक और सुजैन का रिश्ता टूटा। वैसे तो अर्जुन और सुजैन दोनों ने ही इस रिश्ते की बात कभी भी नहीं की। लेकिन मीडिया में यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा। अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी जेसिया का रिश्ता भी बाद में टूट गया। 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। 

जेसिया के साथ तलाक के बाद अर्जुन की जिंदगी में गैब्रिएला डीमैट्रिएड्स की एंट्री हुई, जो साउथ अफ्रीका की एक डिजाइनर और मॉडल हैं। 2019 में गैब्रिएला और अर्जुन का बेटा हुआ, जिसका नाम एरिक रामपाल है। यह दोनों लिव इन में रहते हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ओपन है। यह अक्सर अपने फैमिली और ट्रैवलिंग की फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...