जब से दीपिका पादुकोण ने कंगना की फिल्म मेंटल है क्या के टाइटल और पोस्टर पर उंगली उठाई है, वो कंगना की बहन रंगोली चांदेल के निशाने पर हैं। हाल में ही दीपिका ने एक इंटरव्यू में फिर से कहा था कि इस फिल्म का नाम और पोस्टर थोड़ा और संवेदनशील होना चाहिए क्यूंकि मानसिक रूप से परेशान लोगों को सामान्य महसूस कराने के बहुत तरह के प्रयास हो रहे हैं, और ऐसे पोस्टर इन्हें स्टीरियोटाइप करते हैं।
इसपर रंगोली ने लगातार कई ट्वीट्स शेयर करते हुए लिखा कि कंगना को लोगों की तरह मीडिया के सामने बॉयफ्रेंड का कच्छा सुखाना नहीं आता (याद दिला दें, दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान रनवीर कपूर के बॉक्सर की तारीफ करते हुए कहा था कि रनबीर के पास सबसे क्यूट बॉक्सर्स हैं।) और न ही डिप्रेशन का नाटक करना आता है। रंगोली ने लिखा कि अच्छा है कि कंगना क्लासी एक्ट्रेस नहीं है और वो सिर्फ अपने काम पर फोकस करती है। रंगोली ने ये भी कहा कि कंगना बहुत नादान है कि वो अपनी इमेज नहीं बना पाई, मीडिया और पब्लिक को अपनी उंगलियों पर नहीं नचा पाई।

वैसे दीपिका के फैन्स उन्हें अब उन्हें एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म छपाक और रनवीर सिंह के साथ 83 में देखेंगे।