देश की सबसे तेजी से बढ़ रही मल्टीप्लेक्स चेन, आयनॉक्स लीजर लिमिटेड (आयनॉक्स) ने बीते बुद्धवार यानि कि 16 अकटूबर को मुंबई के मलाड स्थित इनॉर्बिट मॉल में अधिकतम संख्या में मूवी व्यूइंग फॉर्मट्स एवं अनुभवों वाले दुनिया के पहले मल्टीप्लेक्स ‘मेगाप्लेक्स’ को लॉन्च किया। यह आयनॉक्स का अब तक का सबसे बड़ा मल्टीप्लेक्स है। 60,000 वर्गफीट से अधिकजगह में फैले इस मेगाप्लेक्स में 11 स्क्रीन हैं और इसमें कुल 1586 सीट्स हैं। दुनिया में सिनेमा अनुभवों के सबसे बड़़े एसॉर्टमेंट, मेगाप्लेक्स की क्षमता प्रति दिन 60 शोज दिखाने की है और हर रोज इसमें 6000 मेहमान दर्शक मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं।
“लाइव मूवी” के अपने ब्रांड प्रस्ताव से प्रेरित, आयनॉक्स ने इस बड़े पैमाने पर अनुभव-संचालित मनोरंजन गंतव्य बनाया है, जो आने वाले समय में संभवतः देश में सबसे लोकप्रिय मल्टीप्लेक्स बन जाएगा जीवन शैली को शानदार अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया ये मेगाप्लेक्स सभी आयु वर्ग के दर्शकों की सिनेमा जरूरतों को पूरा करते हुए, लक्ज़री सेवा और प्रौद्योगिकी’ के प्रतीक के रूप मे खड़ा होगा।
