इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को कई बार डॉक्टर की क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया जा रहा है। उनके क्लीनिक जाते वक्त की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई। ऐसे में सबने यह अंदाजा लगा लिया कि अनुष्का की हालत ठीक नहीं चल रही है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा लंबे टाइम से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। पहले भी उन्हें लेकर रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि वो बल्जिंग डिस्क की समस्या से परेशान हैं।

हाल ही में अनुष्का शर्मा की ये परेशानी फिर से बढ़ गई है। दोबारा परेशानी आने से वो इसका इलाज करा रही हैं। इसी सिलसिले में अनुष्का एक फिजियोथैरिजी क्लिनिक पहुंची थीं। इसी क्लिनिक से बाहर आते वक्त अनुष्का को स्पॉट किया गया। बता दें, बल्जिंग डिस्क कमर से जुड़ी परेशानी है जिसमें व्यक्ति एक ही जगह पर लंबे टाइम तक बैठ नहीं पाता है। जो भी व्यक्ति ज्यादा लंबे टाइम तक एक ही जगह बैठा रहता है वो इस परेशानी का शिकार हो जाता है। यही समस्या फिलहाल अनुष्का को है।

अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है। वे पिछले साल दिसंबर में आई शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। जीरो के बाद से अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने इसके पीछे का कारण शेयर करते हुए बताया था, ‘मुझे लगता है कि एक एक्टर के रूप में अब मैं अपने करियर की उस पॉजीशन और सिक्योरिटी पर पहुंच चुकी हूं, जहां मुझे सिर्फ वक्त भरने के लिए चीजें करने या फिल्म साइन करने की जरूरत नहीं है।’ जाहिर है अनुष्का अच्छे कैरेक्टर्स ही चूज करना चाहती हैं। ऐसे में जब तक उन्हें मन मुताबिक स्क्रिप्ट नहीं मिलेगी वो फिल्म साइन नहीं करेंगी।
