Virat and Anushka London Picture: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। भारत के टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के बाद, विराट 5 जुलाई को लंदन चले गए और तब से वे वहीं रह रहे हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि अनुष्का और विराट अब अपने प्यारे बच्चों के साथ हमेशा के लिए लंदन चले गए हैं।
Also read: विराट-अनुष्का हो रहे हैं यूके शिफ्ट?, वायरल हुआ विराट का न्यू लुक: Virat-Anushka News
विराट -अनुष्का की लंदन से वायरल हुई फोटो
फोटो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने कैजुअल फैशन स्टेटमेंट से सभी को चौका दिया। जिसमें अनुष्का फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में खूबसूरत लग रही थी और उन्होंने अपने लुक को नेकलेस और हुप्स के साथ कंप्लीट किया। वहीं विराट हल्के नीले रंग की टी-शर्ट और बेज शॉर्ट्स और मैचिंग कैप में दिखे।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय दिखी झलक
कुछ समय पहले विराट कोहली के एक फैन पेज ने उनका एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में फूल खरीदने के लिए निकले थे। वीडियो में विराट अपने बेटे अकाय को गोद में लिए हुए थे। अकाय की ये मीडिया मे फर्स्ट अपीयरेंस थी।
क्या विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन शिफ्ट हो गए?
लंबे समय से ऐसी अफवाह आ रही हैं कि विराट कोहली फैमिली के साथ यूके शिफ्ट होने वाले हैं। पिछले कुछ महीनों में दोनों की लंदन में फोटो खींची गई हैं। विराट और उनका परिवार दिसंबर 2023 में लंदन के लिए रवाना हुए थे और अनुष्का ने फरवरी 2024 में अपने दूसरे बच्चे अकाय को भी वहीं जन्म दिया था। विराट और अनुष्का की एक यूके स्थित कंपनी मैजिक लैंप भी है, जो एक मैनेजमेंट कंसल्टेंसी है जिसे 1 अगस्त 2022 को शुरू किया गया था।
