विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वो सेलिब्रिटी जोड़ी है, जो लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। इन दोनों की शादी को हुए दो साल हो चुके है। अभी पिछले रोज ही दोनों ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी खूब खुशी  के साथ सेलिब्रेट की थी।
इस खास दिन पर विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक-दूसरे पर प्यार बरसाया और अनुष्का ने अपनी शादी की एक तस्वीर पोस्ट कर विराट के लिए खास मैसेज भी लिखा। बता दें कि इस कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में सीक्रेट मैरिज की थी।
तो आज हम बात करेंगे अनुष्का की मैरिज के उन सभी आउटफिट्स के बारे में जो उन्होंने मेहंदी फंक्शन से लेकर रिसेप्शन तक में वियर किए थे।
बता दें, अनुष्का शर्मा ने मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की कलेक्शन आउटफिट्स पहनी थी। सिर्फ एक फंक्शन नहीं बल्कि इंगेजमेंट से लेकर वेडिंग रिसेप्शन तक अनुष्का सब्यसाची की गॉर्जियस ड्रेसेस में नजर आईं थीं। तो चलिए डालते हैं उनकी उन ड्रेसेज पर एक नजर।
शुरूआत अनुष्का की इंगेजमेंट से करते हैं जिसमें अनुष्का ने मैरून  कलर की वेलवेट साड़ी पहनी और उसकी के साथ मैचिंग स्ट्रेपी ब्लाउज कैरी किया।
मेहंदी सेरेमनी पर अनुष्का ने इसी डिजाइनर का ब्राइट कलर का लहंगा पहना।
वहीं शादी के दिन अनुष्का ने पेस्टल कलर का फ्लोरल इम्ब्रॉयर्ड लहंगा कैरी किया जोकि सब्यसाची द्वारा ही डिजाइन था। खास बात थी कि इस दौरान अनुष्का ने जो ज्वेलरी कैरी की वो भी इसी डिजाइनर की कलेक्शन से ली गईं थी।
रिसेप्शन वाले लुक ने तो सभी को अनुष्का का दीवाना बना दिया क्योंकि इस मौके पर भी अनुष्का ने सब्यसाची की ही रेड एंड गोल्डन बनारसी साड़ी पहनी, जिसने साथ अनुष्का ने हैवी ज्वेलरी कैरी की।
वहीं दूसरी रिसेप्शन पर अनुष्का ने गोल्डन कलर का लहंगा वियर किया था। यह आउटफिट भी सब्यसाची की डिजाइन की गई थी।