virat kohli
virat kohli

Virat-Anushka News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस समय अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करने में बिजी हैं। विराट अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ पिछले कुछ महीनों से यूके में हैं। अगर चल रही अफवाहों पर विश्वास किया जाए तो विराट अपनी फैमिली के साथ परमानेंट यूके शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहें है। हालाँकि, अब विराट आईपीएल 2024 के लिए भारत वापस आ गए हैं जिसके लिए उन्होंने लुक भी चेंज किया है।

Also read : अनुष्का शर्मा, विराट कोहली की बारबाडोस जैसी डेट्स सिर्फ़ अच्छे खाने लिए होती है: Virat-Anushka Barbados Date

आईपीएल 2024 से पहले अपने नए हेयरस्टाइल को दिखाते हुए विराट कोहली की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही। विराट ने एक तरफ कट और दूसरी तरफ स्पाइक्स के साथ एक नया हेयरकट करवाया है।उन्होंने अपनी भौंह पर कट और नई स्टाइल में बनी दाढ़ी भी प्लॉट की। सफेद रंग की टी-शर्ट पहने विराट ने एक घड़ी और सोने की बाली के साथ अपना लुक पूरा किया। 

विराट कोहली अपने पिता के कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं, हाल ही में, विराट को आईपीएल के लिए बैंगलोर रवाना होते देखा गया। उन्होंने कुछ प्यारे कार्टूनों के साथ ‘डैडी’ छपी एक टी-शर्ट पहने हुई थी।एयरपोर्ट पर एंट्री करते समय विराट बेहद अच्छे लग रहे थे और उन्होंने अपने बच्चों वामिका और अकाय के प्रति अपने प्यार भरे हावभाव से कई लोगों को प्रभावित किया।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कुछ सालों तक डेटिंग के बाद 2017 में शादी की। उसके बाद 2021 में बेटी वामिका के पेरेंट्स बने। अब, वामिका अपने छोटे भाई अकाय की बड़ी बहन बन गई है।20 फरवरी, 2024 को, विराट और अनुष्का ने अपने बेटे के दुनिया मे आने की एनाउंसमेंट की और शेयर किया कि वे 15 फरवरी, 2024 को फिर से पेरेंट्स बन गए है जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है।