Korean beauty routine for glass skin: भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ भी हेल्दी नहीं रह गया है। खान-पान हो या लाइफस्टाइल सब में बदलाव आ चुका है। बदलते लाइफस्टाइल के चलते हमारे हेल्थ के साथ-साथ हमारी स्किन पर भी काफी इफेक्ट देखने को मिलता है और यही वजह है कि त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हमें घेरे रहती हैं। जैसे पिंपल्स, ब्लैक स्पॉट्स, रिंकल्स और डलनेस जैसी समस्याएं त्वचा पर बने रहना बेहद आम है। इसके लिए लोग कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी उन्हें कोई अच्छे रिजल्ट नहीं मिलते। आजकल कोरियन ब्यूटी रूटीन काफी प्रचलन में है। महिलाओं के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा है। ग्लोइंग, शाइनी, क्लीन और ग्लास स्किन पाने के लिए आपको कुछ कोरियन स्किन रूटीन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप 1- ऑयल बेस्ड क्लींजर (Oil Cleanser)

चेहरे के स्किन पोर्स से धूल और सीबम हटाने के लिए वाटर बेस्ड क्लीन्ज़र का उपयोग करने से बचें। इसके बजाय, ऑयल बेस्ड क्लीन्ज़र का इस्तेमाल करें, जो त्वचा से प्राकृतिक तेलों को हटाए बिना अशुद्धियों को प्रभावी ढंग से हटा देगा।
स्टेप 2- डबल क्लींजिंग (double cleansing)
पहले स्टेप में तेल आधारित फेस वॉश का उपयोग करना शामिल है, जबकि दूसरे स्टेप में में पसीने और गंदगी को साफ करने के लिए फोमिंग क्लींजर का उपयोग किया जाता है। इसके लिए जेल या फोम क्लींजर की मदद से स्किन को अच्छी तरीके से क्लीन करें। ऐसा करने से स्किन की डीप क्लींजिंग होगी और एक्स्ट्रा गंदगी बाहर निकल जाएगी।
स्टेप 3- करें एक्सफोलिएट (Exfoliation)
चेहरे को एक्सफोलिएट करने से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है। लेकिन हार्ड स्क्रब को चेहरे पर अप्लाई करने से बचें। सॉफ्ट कंपोनेंट्स वाले स्क्रब का इस्तेमाल करना शुरू करें। हफ्ते में दो बार स्किन को एक्स्पोलिएट करें। लेकिन इस स्टेप को करते समय संयम बरतें यानी धीरे-धीरे हल्के हाथों से स्किन को एक्सफोलिएट करें। वरना कई बार तेजी से रगड़ने पर स्किन में रैशेज और रेडनेस जैसी समस्या भी हो सकती है।
स्टेप 4- टोनर (Toner)
अपनी स्किन केयर रूटीन में टोनर को जरूर शामिल करें स्क्रीन पर टोनर को लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा के पीएच अस्तर को टोनर संतुलित करने में मदद करता है और अगले स्टेप के लिए यह स्किन को तैयार करता है टोनर अप्लाई करने के लिए एक कॉटन पद ले और उसे पर प्रोडक्ट लगाने के बाद इस स्क्रीन पर धीरे-धीरे थप थापा कर हल्के हाथों से प्रेस करें।
स्टेप 5- सीरम (Serum)
कई लोगों को सीरम बेफिजूल और बिना मतलब वाला स्टेप लगता है, जिसकी वजह से वो इसे स्कीप कर देते हैं तो उन लोगों को यह जानना जरूरी है कि सिरम स्किन केयर रूटीन में का काफी अहम हिस्सा है यह स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और स्क्रीन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है यह त्वचा में को पोषण देता है और स्क्रीन में ब्राइटनेस और टेक्सचर को बेहतर बनाता है इसके लिए सिरम की कुछ बंदे चेहरे पर लगे और हल्के हाथों की मदद से इसे स्क्रीन में ऑब्जर्व होने तक धीरे-धीरे थपथपाएं।
स्टेप 6- एंपल (Ampoule)
इसके बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं होती है दरअसल यह देखने में सीरम की तरह ही होते हैं लेकिन यह सीरम से ज्यादा पोटेंट बताए जाते हैं यह स्किन को अधिक पोषण देते हैं और ग्लास स्किन बनाए रखने में काफी हद तक मददगार माने जाते हैं। यह आसानी से आपको मार्केट या ऑनलाइन मिल जाएंगे। इस चेहरे पर लगाने के लिए कुछ बंदे चेहरे पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से इसे रब करते हुए मसाज करें।
स्टेप 7- शीट मास्क (Sheet Mask)

शीट मास्क सीरम से बायोडिग्रेडेबल पेपर से भरे होते हैं। ये सीरम के साथ आपकी त्वचा को फ्रेश करने में मदद करते हैं, जो सबसे स्किन के सबसे डीप लेयर में प्रवेश करता है। लेकिन आपको अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए रोज़ाना शीट मास्क का उपयोग करने की ज़रूरत नहीं है। ऐसी शीट मास्क का उपयोग करें, जिसमें चावल का पानी, नारियल का दूध, आर्गन ऑयल और पाम एक्सट्रैक्ट मौजूद हों, जो त्वचा को सिर्फ़ 15 मिनट में प्राकृतिक रूप से मुलायम और कोमल बनाए रखने में मदद कर सके।
स्टेप 8- आई क्रीम (Eye Cream)
खबबसूरत और आकर्षक आंखों के लिए आई क्रीम भी उतनी ही ज़रूरी है जितनी कि आपके चेहरे की क्रीम। क्योंकि आंखों के नीचे का एरिया बहुत कोमल होता है, इसलिए ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और आंखों की सूजन को कम करने के लिए एक विशेष क्रीम का एप्लीकेशन आवश्यक है। यह आंखों के आसपास की त्वचा को नमीयुक्त और ड्राईनेस से मुक्त रखने में भी मदद करती है। यह स्किन को हाइड्रेट करके डार्क सर्कल्स और पफीनेस से छुटकारा दिलाती है। इस प्रोडक्ट के फिंगर की मदद से आंखों के आसपास लगाएं।
स्टेप 9- मॉइस्चराइजर (Moisturizer)

ग्लास स्किन के लिए मॉइश्चराइजर लगाना सबसे जरूरी स्टेप होता है। यह स्किन को हाइड्रेटिंग बनाता है और स्किन के मॉइश्चर को लॉक करता है। मॉइश्चराइजर टाइम-टाइम पर लगाते रहने से आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। ड्राइनेस डलनेस से बचने के लिए मॉइश्चराइजर अप्लाई करना बेहद जरूरी है। शुष्क मौसम में सबसे ज्यादा मॉइश्चराइजर लगाने की जरूर पड़ती है। मॉइश्चराइजर को केवल चेहरे पर ही नहीं बल्कि इसके आसपास के हिस्से जैसे गर्दन और कंधे पर भी लगाएं। इस हल्के हाथों से लगाकर मसाज करें।
स्टोप 10- SPF (Sunscreen)
कोरियाई स्किनकेयर में SPF एक अहम हिस्सा है। खासकर अगर आप कोरियाई ग्लास स्किन पाना चाहती हैं। तो इस स्टेप को जरूर फॉलो करें। धूप निकलने से लेकर सूरज ढलने तक, सनस्क्रीन का एप्लीकेशन बेहद जरूरी है। सनस्क्रीन स्किन को यूवी किरणों से बचाव करता है और यह एंटी एजिंग के लिए भी बेस्ट माना जाता है। इस प्रोडक्ट को फेस के साथ-साथ हाथों और गर्दन पर भी अच्छे से अप्लाई करें। अगर आप बाहर जा रहे हों तो हर 2 घंटे बाद इस प्रोडक्ट को लगाना ना भूले। सनस्क्रीन चुनते समय इसके एसएफ का खास ध्यान रखें। कम से कम 30 से 40 एसएफ वाले सनस्क्रीन को ही खरीदें।
ग्लास स्किन पाने के लिए जरूरी टिप्स
- इन सभी स्टेप के अलावा आप रात में सोने से पहले नाइट क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। यह स्किन को रिपेयर करती है और त्वचा के पुनर्निर्माण में सहायता करती है। नाइट क्रीम को फेस और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से अच्छी तरह मसाज करें।
- कोरियल लोगों की तरह स्किन को हाइड्रेटिंग और ग्लास स्किन बनाने के लिए पानी का भरपूर सेवन करें और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड वाले पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल करें।
- सब्जियां फल और ओमेगा 3 फेस टी एसिड से भरे हुए चीजों का सेवन करें। यह आपकी त्वचा अंदर से हेल्दी बनाते हैं ओर पोषण देने में मदद करते हैं।
- स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। इससे आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करती है।
- स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद भी जरूरी है। तो प्रतिदिन 7 से 8 घंटे सोने की कोशिश करें। इससे आपकी स्किन रिपेयर होती है।
- ग्लास स्किन पाने के लिए जितना हो सके तनाव से दूरी बनाएं। स्ट्रेस लेने से इसका असर साफ आपके चेहरे पर नजर आता है। तनाव से बचने के लिए आप रोजाना मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। इससे मन को शांति मिलेगी और आप तनाव से दूर रहेंगे। इन सभी चीजों को फॉलो करके आप खूबसूरत ग्लास और यंग स्किन पा सकते हैं।
