एवरग्रीन रेखा की खूबसूरती का सिक्रेट है ये स्किन केयर रूटीन, फॉरएवर यंग रहने के लिए अपनाएं उनके एंटी एजिंग ब्यूटी टिप्स: Rekha Beauty Secrets
Rekha Beauty Secrets

Rekha Beauty Secrets: बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा खूबसूरती के मामले में आजकल की हसीनाओं को भी कांटे का टक्कर देती हैं। उनकी फिटनेस, खूबसूरती और एलिगेंट स्टाइल के कारण दुनिया उनकी दीवानी है। 69 साल की यह अभिनेत्री जैसे-जैसे उम्र के पड़ाव पर आगे बढ़ रही हैं। उनका आत्मविश्वास और खूबसूरती पहले से भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। रेखा का अलग अंदाज सभी को हैरान कर देता है। वह आज भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग और ब्यूटी से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। रेखा भले ही 70 की उम्र के दहलीज को छूने वाली हैं लेकिन आज भी उनकी स्किन काफी ग्लोइंग और चमकदार नजर आती है और उनके बाल भी उतने ही लंबे और घने दिखाई पड़ते हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए डेली स्ट्रिक्ट ब्यूटी रूटीन को फॉलो करती हैं। तो चलिए आज हम सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की स्किन केयर रूटीन और ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में जानेंगे।

Rekha Beauty Secrets
Rekha Beauty Secrets

अभिनेत्री कभी भी अपना सीटीएम रूटीन स्किप नहीं करती हैं। वह डेली सुबह उठने के बाद चेहरे को क्लीन, टोन और मॉइश्चराइज जरूर करती हैं और सोने से पहले भी वह मेकअप उतारने के बाद इस रूटीन को फॉलो करना नहीं भूलती हैं।

रेखा अपने बालों को घना और लंबा बनाए रखने के लिए एक खास तरीके के हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें दही, शहद और अंडे के व्हाइट पार्ट का प्रयोग करके घर पर ही वह हेयर मास्क बनाती हैं और इस जादूई मास्क को अपने बालों में लगाती हैं। इसके साथ-साथ वह टाइम-टाइम से हेयर स्‍पा लेती हैं। रेखा को अरोमा थेरेपी और आयुर्वेदिक मसाज कराना बहुत पसंद है।

 Follow These Beauty Secrets Of Rekha
Follow These Beauty Secrets Of Rekha

रेखा बादाम तेल और एलोवेरा का इस्तेमाल करके अपने चेहरे की मसाज करती हैं, जो उनकी त्वचा को पोषण देता है। उनका मानना है कि इस ब्यूटी सीक्रेट से उम्र के बढ़ते प्रभाव को रोक सकते हैं।

रेखा का मानना है कि बेसन स्किन के लिए काफी अच्छा एक्सफोलिएटर है। बेसन आसानी से किचन में मिल जाता है, जो स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। एक्ट्रेस अपनी हेल्दी त्वचा के लिए बेसन को बेहतर बताती हैं और वह नहाने के लिए भी कभी-कभी इसका इस्तेमाल करती हैं।

सदाबहार अभिनेत्री अपने चेहरे की ग्लो को बनाए रखने के लिए मुल्तानी मिट्टी जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। अपने चेहरे को ड्राइनेस, डलनेस और काले धब्बों से छुटकारा दिलाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क बनाकर अप्लाई करती हैं,जिससे त्वचा में कसावट आती है और स्किन हमेशा जवां-जवां नजर आती है।

रेखा अपनी फिटनेस के लिए अपने आहार का खास ध्यान रखती हैं। अभिनेत्री वेजिटेरियन हैं और अपनी डाइट में ऑयली और फैटी चीजों को शामिल नहीं करती हैं। वह इन चीजों से काफी दूर रहती हैं और अपनी हेल्दी डाइट में रोटी, सब्जी, दही और सलाद ‌लेती हैं। वह अनार और अखरोट भी खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा रेखा स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए दिन भर खूब सारा पानी पीती हैं और फिटनेस को बनाए रखने के लिए रोजाना नियमित रूप से 15-20 मिनट योगा और मेडिटेशन करती हैं। उनका मानना है कि डांस, गार्डनिंग और घर का काम करने से भी वह फिट महसूस करती हैं। उनका मानना है कि ब्यूटीफुल दिखने के लिए नींद पूरी होना उतना ही आवश्यक है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...