वर्ल्ड समोसा डे पर जानिए समोसा की कहानी
समोसा केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक माना जाता हैI
World Samosa Day: ‘समोसा’ को अलग-अलग शहरों में कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे, बिहार में सिंघाड़ा, उड़ीसा में सिंगड़ा और गुजरात में समोसI यह एक ऐसा नाश्ता है, जो हर जगह बड़ी आसानी से मिल जाता है और लोग भी इसे खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैंI समोसा केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक माना जाता हैI
दरअसल ‘समोसा’ फारसी शब्द ‘सम्मोकसा’ से बना हैI ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति 10 वीं शताब्दी से पहले कही मध्य पूर्व में हुई थीI यह 13वीं – 14वीं शताब्दी के बीच भारत में आया थाI समोसे का मध्य पूर्व से भारत तक का सफर कई कहानियों के माध्यम से देखने को मिलता हैI लेकिन ऐसा कहा जाता है कि समोसा असल में भारत आए व्यापारियों के साथ आया थाI समोसे को अपने बाहरी कुरकुरे हिस्से और इसके अंदर की भराई के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैI
Also read: 5 रेसिपी वीडियो देखिए और घर पर बनाइए परफेक्ट समोसा
किस दिन मनाया जाता है वर्ल्ड समोसा डे

हर साल 5 सितंबर को वर्ल्ड समोसा डे यानी विश्व समोसा दिवस मनाया जाता हैI इस दिन को सेलिब्रेट करने के पीछे मूड को खुशनुमा बनाना है और इस स्वादिष्ट स्नैक्स का जश्न मनाना हैI
क्या है समोसे का इतिहास

ऐसा माना जाता है कि समोसे की उत्पत्ति 10 वीं शताब्दी में मध्य पूर्व में हुई थीI 13वीं व 14वीं शताब्दी के आसपास, व्यापारी भारत में स्वादिष्ट स्नैक्स लेकर आए और तब से, समोसा यहाँ बेहद पसंदीदा स्नैक्स बन गयाI पारंपरिक समोसे का कुरकुरा स्वादिष्ट बाहरी भाग मैदा या गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है, और इसके अंदर आलू का मसाला तैयार करके भरा जाता हैI फिर इसे गर्म तेल में डीप फ्राई किया जाता हैI इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसे हरी तीखी धनिए व पुदीने की चटनी के अलावा मीठी चटनी के साथ परोसा जाता हैI कुछ जगहों पर इसे आलू की सब्जी या फिर मटर के छोले के साथ भी परोसा जाता है, जो खाने में काफी टेस्टी लगता हैI
असल में भारत में समोसा ईरान से आया हैI एक कहानी तो यह भी है कि 10 वीं सदी के दौरान महमूद गजनवी के दरबार में एक शाही पेस्ट्री पेश की जाती थी, जिसके अंदर कीमा की स्टफिंग होती थीI यह काफी हद तक देखने में एकदम समोसे के जैसी ही होती थीI
कई वैरायटी में है उपलब्ध

आज समोसा केवल आलू की स्टफिंग वाला ही नहीं रहा, इसमें भी कई अलग-अलग तरह की वैरायटी आ गई है, जिसमें पनीर समोसा, मैक्रोनी समोसा, चीज़ समोसा, चिकन समोसा, प्याज समोसा, वेजिटेबल समोसा, कीमा समोसा, मटर समोसा, चॉकलेट समोसा, मावा समोसा, पिज़्ज़ा समोसा इसकी कुछ ख़ास वैरायटीज हैंI
पुराने जमाने के लोग समोसे को जलेबी के साथ खाना पसंद करते हैं, वहीँ आज की यंग जनरेशन इसे कोल्ड ड्रिंक्स के साथ खाना पसंद करती हैI तो फिर सोचना क्यों इस वर्ल्ड समोसा डे पर आप भी इन समोसे की वैरायटी के साथ अपने परिवार व दोस्तों के साथ समोसे का स्वाद लेते हुए वर्ल्ड समोसा डे सेलिब्रेट करिए और अपनों के साथ यादगार पल बिताइएI
