मेकअप रूल्स
लंबा चेहरा होने से चेहरे की लंबाई अधिक और चौड़ाई कम नज़र आती है। ऐसे में जरूरत होती है फोरहेड और चिन को छुपाने की ताकि आपके चेहरे की लंबाई थोड़ी कम नज़र आये।
आई मेकअप
अपने लंबे फोरहेड को छुपाने के लिए डार्क आई मेकअप करें। लंबे चेहरे वाली महिलाओं पर कैट आई मेकअप भी खूब जंचता है। आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।
चीक मेकअप
आपके चेहरे का आकार लंबा है, ऐसे में परफेक्ट शेप के लिए आप चीक बोन को हाई लाइट करें, जिससे कि आपकी जॉ लाइन थोड़ी ब्रॉड नज़र आये और चेहरे को बैलेंस्ड लुक मिले।
लिप मेकअप
आई मेकअप की तरह लिप मेकअप भी डार्क रखें, इससे आपकी लंबी-पतली ठोड़ी पर सबकी निगाहें नहीं जायेंगी। अगर आपके होंठ पतले हैं, तो लिप लाइनर लिप के आउट साइड लगाएं।
