हॉट एंड सेक्सी टांगों वाली दीपिका पादुकोण का चेहरा हार्ट शेप में है। अगर आपके चेहरे का आकार भी है दीपिका के चेहरे की तरह  है तो आजमाएं दीपिका के मेकअप टिप्स।

मेकअप रूल्स

हार्ट फेस कट का मतलब है ऐसा चेहरा जो दिल के आकार का होता है। ऐसे चेहरे खासकर ऊपर यानी कि फोर हेड की तरफ चौड़े होते हैं और ठोड़ी नुकीली होती है। इन्हें अपने चेहरे को बैलेंस्ड लुक देने की जरूरत होती है।

आई मेकअप

चूंकि आपका चेहरा ऊपर की तरफ चौड़ा है, इसलिए इसकी चौड़ाई छुपाने के लिए डार्क आई मेकअप करने की गलती न करें। इससे आपका चौड़ा माथा और बड़ा नज़र आएगा। आई मेकअप को हमेशा लाइट रखें। आई शैडो आदि का चुनाव भी सॉफ्ट शेड को ध्यान में रखकर करें।

चीक मेकअप

आई मेकअप की तरह चीक बोन को  हाई लाइट करने के लिए भी लाइट शेड का ब्लशर चुनें, जैसे लाइट ब्राउन, बेबी पिंक आदि। ये सॉफ्ट शेड आपको परफेक्ट लुक देंगे।

लिप मेकअप

लिप मेकअप के लिए ब्राइट शेड की लिपस्टिक चुनें, जैसे- चेरी रेड, फेमिनिन पिंक आदि। इससे आपकी नुकीली ठोड़ी चौड़ी नज़र आएगा। हां, मगर लिप लाइनर लगाने की गलती न करें, बैलेंस्ड लुक के लिए लिपस्टिक ही काफी है।

ये भी पढ़ें

करीना कपूर के मेकअप टिप्स

फटाफट मेकअप आइडिया..

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।