मेकअप रूल्स
गोल चेहरे वाली महिलाओं का फोर हेड और चिन एरिया दोनों गोलाकार होता है। इनके गाल भी अक्सर फूले हुए से नज़र आते हैं। इन्हें जरूरत होती है अपने चेहरे के आकार को ओवल शेप देने की।
आई मेकअप
आई मेकअप को डार्क और लाइट मेकअप शेड्स से हाई लाइट करें, जैसे कि पूरी पलकों पर आई शैडो लगाने की बजाय सिर्फ आउटर कॉर्नर पर लगाएं। इससे आपकी गोल मटोल आंखों को सही शेप मिलेगी।
चीक मेकअप
बेहतर होगा कि आप चीक मेकअप करने से बचें, अगर फिर भी आप करना चाहती हैं तो लाइट से लाइट शेड का ब्लशर चुनें। अगर डार्क ब्लशर लगाएंगी तो आपके गाल और भी फूले हुए से नज़र आएंगे।
लिप मेकअप
लाइट शेड की लिपस्टिक लगाएं जैसे लाइट पिंक शेड या न्यूड शेड की। ऐसा करने से लोगों की निगाहें आपकी गोलाकार ठोड़ी पर नहीं जायेगी। मैट की बजाय ग्लॉसी या क्रीमी लिपस्टिक का चुनाव करें।
ये भी पढ़ें
जानें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मेकअप टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
