पीची पंच
सामग्री:
  • पीच पल्प जूस 1 कप
  • ऑरेंज जूस ½ कप
  • स्ट्रॉबेरी (क्रश्ड)
  • 2 बड़े चम्मच
विधि:
  1. सारी सामग्री को मिक्सर में डालकर इसके ऊपर बर्फ डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  2. इसे कोलिंस ग्लास में भरें।
  3. अब इसे स्ट्रॉबेरी और पीच के साथ सर्व करें।
नोट-इसे कोलिंस ग्लास में सर्व करें।
 
 
 
कैरीबियन पंच

 

सामग्री:
  • ऑरेंज जूस 1 कप
  • ब्राउन शुगर 1 छोटा चम्मच
  • लौंग 4-5, दालचीनी स्टिक 1
  • लेमन जूस 44.3 मिली
 
विधि:
  1. सारी सामग्री को शेकर में डालें और मिक्स करें।
  2. इसमें ऑरेंज जूस डालें और आइस के साथ शेक करें।
  3. इस मॉकटेल को चिल्ड हरकैंस ग्लास में डालें और ऑरेंज की फांक के साथ गार्निश करके सर्व करें।
नोट-इसे हरकैंस ग्लास में सर्व करते हैं।
 
सर्फर पैराडाइज

 

सामग्री:
  • पाइनेप्पल जूस 1 कप
  • कोकोनट क्रीम 59 मिली.
  • सौंफ ½ छोटा चम्मच
  • स्पार्कलिंग वॉटर ½ कप
विधि:
  1. पाइनेप्पल जूस, कोकोनट क्रीम और सौंफ को ब्लैंडर में डालकर ब्लैंड करें।
  2. इसे दो बार छानकर हाइ बॉल ग्लास में डालें और ऊपर स्पार्कलिंग वॉटर डालें।
  3. इसे 5-6 पाइनेप्पल ट्राइएंगल्स के साथ सर्व करें।
 
नोट-इसे हाई बॉल ग्लास में सर्व करें।
 
इन्हें भी पढ़ें