अगर रेड में रंगने का आपका भी मूड है तो अपनी स्किन टोन पर सूट करते रेड शेड के फुटवियर, लिपस्टिक व एक्सेसरीज से आप खुद को सेलिब्रिटी की तरह ग्लैमरस शो कर सकती हैं। वो कैसे? बता रही हैं एल्पस काॅस्मेटिक क्लीनिक की ब्यूटी एक्सपर्ट एंड एक्ज़ीक्यूटिव डाॅयरेक्टर व हाॅलीवुड रिटर्न इशिका तनेजा-
स्किन टोन के अनुसार चुने शेड्स :- रेड कलर हमेशा ही इंडियन स्किन पर सूट करता है। फेयर स्किन पर ट्रू रेड, ब्लड रेड, रूबी रेड जचता है तो पेल स्किन पर कोरल रेड, टोमैटो रेड, रस्ट रेड अच्छा लगता है। पिंकिश टोन पर चैरी रेड, मैरून, पिंकिश रेड जैसे शेड्स सूट करते हैं तो वहीं डार्क कॉम्पलेक्शन पर मैरून, मरसाला, प्लम रेड, टोमैटो रेड बहुत भाता है।
कूल लुक के लिए : – ऐसे में आप रेड शेड को पलाजो, हाई वेस्ट स्किर्ट्स, डोंगरी, ट्यूनिक्स के तौर पर चूज कर सकती हैं। इन ड्रेसेज के साथ आप वाइट, ब्लैक या नेवी ब्लू शेड का टॉप या क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। ये शेड्स रेड को कॉम्पिलमेंट तो करेंगे ही साथ ही खूबसूरत भी दिखेंगे।
रेड हॉट लुक के लिए :- “रेड इज द न्यू ब्लैक” यानी रेड कलर इन दिनों लेटेस्ट स्टाइल स्टेटमेंट है, ऐसे में आप चाहें तो लिटिल रेड ड्रेस भी कैरी सकती हैं। एपैरल के अलावा आप रेड शेड को अपने बालों पर भी फ्लॉन्ट कर सकती हैं। हॉलीवुड रिटर्न व सेलिब्रिटी मेकअप एक्सपर्ट इशिका कहती हैं कि उन्होंने खुद रेड इज द न्यू ब्लैक ट्रेंड को फॉलो करते हुए हेयर स्ट्रीक्स पर रेड कलर करवाया है, जो कैजुएल व फॉर्मल दोनों ही ऑउटफिट पर काफी जचता है।
न्यूट्रल लुक के लिए :- 3 रेड कॉस्टयूम के साथ आप अपने लुक को न्यूट्रल भी रख सकती हैं। इसके लिए आईज पर रस्ट और गोल्डन शेड का इस्तेमाल करें और फिर ब्लैक लाइनर के साथ लिप्स को लिपस्टेन से न्यूड लुक दें। या अपने लुक को थोड़ा बोल्ड देने के लिए लिप्स को ड्रेस से मैंचिग रख सकती हैं और आईज को न्यूट्रल रख के स्मजिंग लाइनर लगा सकती हैं।
एक्सेसरीज :- ग्रूमिंग में एक्सेसरीज फिनीशिंग टच का काम करती हैं। रेड कलर को आप हैडबैंग, क्लच, फुटवियर, ईयररिंग, ग्लेयर्स के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। बस एक बात का ख्याल रखें अपने पर्स और फुटवियर का कलर सेम ही रखें। गाऊन के साथ आप रेड शेड के पप्म हील्स, पलाजो के साथ स्टलेटोज, स्किर्ट्स के साथ स्नीकर्स या बैली पहन सकती हैं।
ये भी पढ़ें –
सॉफ्ट लुक में दें जादू की झप्पी
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
