सिर्फ इतना ही नहीं!उन्होंने अपने को-एक्टर्स और क्रू मेम्बर्स को इन्हें गोद लेने के लिए राजी कर लिया। अब बाकी के इन तीन पपीज को आरामदायक घर मिलने तक वे काला टीका की युनिट के साथ मिलकर सेट पर इनका ख्याल रख रही हैं। ये चारों मस्तीखोर पपीज युनिट के सभी सदस्यों से काफी घुल मिल गए हैं।
दलजीत इनकी मां की तरह इनका ख्याल रख रही हैं…!
यह उदार एक्टर दो महीने के इन पि ल्लों के लिए घर का बना खाना और स्पेशल डॉग फूड लाती हैं और दिल से उन्हें खिलाती हैं। ये सभी सेट पर सूंघते हुए दलजीत के पास पहुंच जाते हैं! शूटिंग के दौरान उन्हें फ्रेम से दूर रखना काफी मुश्किल काम है जिससे डायरेक्टर को भी थोड़ी मशक्कत करनी पड़ जाती है! सभी सदस्य भी इन प्यारे पपीज को बहुत चाहते हैं और दलजीत की गैरहाजिरी में उनका ख्याल रखते हैं।
दलजीत बताती हैं, ‘‘ये इतने प्यारे हैं कि किसी भी चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। हम लोग रोज 12 घंटे तक और महीने में 25 से 30 दिनों तक शूटिंग करते हैं। ऐसे में ये प्यारे प्राणी हम सभी का तनाव कम करने का काम करते हैं। मैं उनके लिए घर का बना खाना लाती हूं और वे सभी खुशी से इसे खाते हैं। एक मां होने के नाते उन्हें खुश देखने में मुझे संतुष्टि मिलती है। इसके बदले में मुझे बिना किसी शर्त के प्यार मिलता है!‘‘
शो की वर्तमान कहानी में मंजरी और विश्ववीर की दोबारा शादी हो चुकी है! दरअसल, काली और गौरी ने ही इन दोनों की दोबारा शादी करने की योजना बनाई थी और वे उन्हें करीब लाने के लिए बहाना बनाते हैं। क्या यह पुनर्विवाह उनके बिगड़े रिश्तों को संवारेगा?
यह जानने के लिए देखिए ‘काला टीका‘, हर सोमवार से शनिवार, शाम 7 बजे सिर्फ जी़ टीवी पर!
