देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड टीवी सीरीज क्वांटिको में अपनी बेहतरीन भूमिका के लिए पीपल्स चॉइस अवार्ड,2016 में पसंदीदा एक्टर का अवार्ड जीता है. प्रियंका भारतीय मूल की पहली एक्ट्रेस हैं जिन्हें पीपल्स चॉइस अवार्ड में जगह मिलने के साथ-साथ जीत भी हासिल हुई है।

 अपनी कड़ी मेहनत और लगन से प्रियंका चोपड़ा ने एक से ज्यादा मौकों पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं और देश को गौरान्वित किया है। इसकी शुरआत वर्ष  2000 में हुई जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था।  प्रियंका ने ट्वीटर पर अपने फैन्स को धन्यवाद कहा।

 
 
रेड कारपेट पर जाने के पहले की यह तस्वीर प्रियंका ने शेयर की इंस्टाग्राम पर